अखिलेश-राहुल का वार, कहा- सपा-कांग्रेस गठबंधन से भाजपा में घबराहट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने गोरखपुर में साझा रैली कर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले गधों वाले विज्ञापन का जिक्र करके फिर से भाजपा को घेरा।
उन्होंने कहा हमने तो सिर्फ गुजरात के गधों के विज्ञापन की ही बात की थी, भाजपा तो इस पर भी नाराज हो गई। पीएम मोदी तो भावुक हो गए। वह कहते हैं कि यूपी सीएम को गुजरात के गधों की विशेषता नहीं पता। भला कोई गधों की भी विशेषता जानना चाहेगा क्या?
उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वालों ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया। मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' पर तंज कसते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि आज तक कोई भी मोदी के मन की बात को नहीं समझ सका।
गोरखपुर में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर के किसी भी मोहल्ले में चले जाना वहां समाजवादी पार्टी का लैपटॉप मिल जाएगा। एकबार फिर सपा सरकार बनने के बाद स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे।
भाजपा ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया
उन्होंने प्रदेश के बिजली पर कसे गए पीएम के तंज पर कहा कि लोगों को 24 घंटे निरंतर बिजली मुहैया कराई जा रही है। गोरखपुर के बाबा (योगी आदित्यनाथ) को चुनौती देते हुए अखिलेश ने कहा कि आपको शक है कि बिजली नहीं आ रही है तो अपने आश्रम के बगल वाला तार पकड़ लेना पता चल जाएगा तारों में बिजली है या नहीं।
मायावती पर भी अखिलेश ने हमला बोला और कहा कि जिसने जिंदा रहते हुए अपनी मूर्ति बना दी हो, नाक मुंह और कान पत्थर के बना दिए हो उससे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर तीखे हमले बोले और उन्हें नफरत की राजनीति करने वाला प्रधानमंत्री करार दिया। उन्होंने कहा जब भी मोदी को डर लगता है वह नफरत की राजनीति करने लगते हैं। नफरत फैलाना उनके डीएनए में हैं। 56 इंच की छाती रखने वाले मोदी के शब्द तक खोखले हैं।