फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack pm modi over forgiving billions rupees of loan of businessmens says this is truth of development 

उद्योपतियों का अरबों रुपये का कर्ज किया माफ, ये है मोदी के विकास की असलियत: राहुल

Thu, 31 Dec 2020 10:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack pm modi over forgiving billions rupees of loan of businessmens says this is truth of development 
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते रहते हैं। कोरोनो वायरस, किसान आंदोलन, अर्थव्यवस्था सहित कई विषयों को लेकर वे केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि सरकार ने उद्योपतियों का अरबों रुपये का कर्ज माफ कर दिया जिससे कि 11 करोड़ गरीब परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए जा सकते थे। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, '23,78,76,00,00,000 रुपये का कर्ज इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत!'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम मोदी के 'असत्याग्रह’ के लंबे इतिहास के कारण किसान को अब उनपर भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था उसका क्या हुआ। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे 50 दिन का समय दीजिए सब ठीपीएम मोदीक कर दूंगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हम 21 दिनों में कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतेंगे लेकिन क्या यह हो पाया। पीएम ने कहा था कि न तो हमारे क्षेत्र में किसी ने घुसपैठ की है और न ही कोई करेगा। पीएम के झूठ के लंबे इतिहास के कारण किसानों को उनपर भरोसा नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed