{"_id":"5b62a75c4f1c1ba61f8b6750","slug":"rahul-gandhi-attack-on-sushma-swaraj-over-doklam-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले- ये हैरानी की बात है कि सुषमा स्वराज जैसी महिला ने चीन के सामने घुटने टेक दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल बोले- ये हैरानी की बात है कि सुषमा स्वराज जैसी महिला ने चीन के सामने घुटने टेक दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कल डोकलाम के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह चीन की ताकत के सामने झुक गईं।
विज्ञापन
गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आश्चर्य की बात है कि सुषमा जी जैसी महिला चीन की ताकत के सामने झुक गईं। एक नेता के प्रति पूर्ण समर्पण का मतलब यह हुआ कि सीमा पर तैनात हमारे बहादुर जवानों के साथ विश्वासघात किया गया है।'
विज्ञापन
दरअसल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में कल कहा था कि डोकलाम मुद्दा ‘परिपक्व कूटनीति' के माध्यम से सुलझाया जा चुका है और इसके बाद से संबंधित क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है।
विज्ञापन
मझ नहीं आ रहा है कि इसे बार बार क्यों उठाया जा रहा है
Rahul Gandhi Tweet
बता दें कि सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि डोकलाम अब कोई मुद्दा नहीं है। इसे पहले ही सुलझा लिया गया है। इस दौरान सुषमा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसे बार बार क्यों उठाया जा रहा है।
सुषमा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह विवाद मुख्य रूप से भूटान और चीन के बीच का है। इसमें भारत की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि जो था भी वह पहले ही सुलझा लिया गया है। बता दें कि राहुल गांधी डोकलाम मुद्दे को लेकर सरकार और पीएम मोदी पर कई बार हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था।