फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack on narendra modi over rafale deal before lok sabha election 2019 in gujarat

गुजरात में राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, गरीबों के लिए किया बड़ा एलान

Thu, 14 Feb 2019 04:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 Feb 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack on narendra modi over rafale deal before lok sabha election 2019 in gujarat
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राफेल डील को लेकर एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। गुजरात के वलसाड में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर चौकीदार चोर है का नारा उछाला। 

विज्ञापन


राफेल सौदे पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘चौकीदार चोर है’ का नारा फ्रांस में भी मशहूर है और यहां तक कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी कहा है, ‘चौकीदार चोर है’। रक्षा मंत्री और वायुसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल सौदे पर दसॉल्ट एविएशन के साथ समानांतर वार्ताएं की थीं। 
विज्ञापन


मोदी सरकार की अंतरिम बजट घोषणा पर राहुल गांधी ने कहा अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो हम आय गारंटी योजना के तहत 17 रुपये प्रतिदिन से कहीं अधिक गरीबों के खातों में सीधे-सीधे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने से इनकार कर दिया लेकिन 15 प्रमुख उद्योगपतियों के साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए। मैंने वादा किया था कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। 


मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने कर्ज माफ करने में 10 दिन भी नहीं लिए। कमलनाथ जी और भूपेश बघेल जी ने 6 घंटो तो अशोक गहलोत जी ने दो दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed