{"_id":"5eec5f268ebc3e4316321102","slug":"rahul-gandhi-attack-on-government-over-galwan-valley-asks-china-planned-the-attack-was-the-government-asleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन योजना बनाता रहा और सरकार सोती रही, कीमत जवानों ने चुकाई: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन योजना बनाता रहा और सरकार सोती रही, कीमत जवानों ने चुकाई: राहुल गांधी
Fri, 19 Jun 2020 12:16 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए सेना के 20 जवानों को लेकर देशभर में गुस्सा है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने में लगे हुए हैं और निशाना साध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले राहुल ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
राहुल ने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवां घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने नाईक के बयान से जुड़ी जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक मंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों पर हमले की योजना चीन ने पहले से बना रखी थी और भारतीय सुरक्षा बल इसका करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम किसी को अपनी जमीन नहीं लेने देंगे। भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: गलवां में हुई हिंसक झड़प के तीन दिन बाद चीन ने दो मेजर समेत 10 भारतीय फौजियों को छोड़ा
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।