फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi have a lavish farmhouse in Delhi said sambit patra bjp

राहुल गांधी और प्रियंका के नाम पर दिल्ली में है भव्य फार्महाउस : भाजपा

Mon, 10 Dec 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi have a lavish farmhouse in Delhi said sambit patra bjp

 भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिल्ली में अपना फार्म हाउस एक घोटालेबाज को किराये पर दिए जाने और नेशनल हेराल्ड मामले में गबन समेत घोटालों के सिलसिले को देखते हुए लगता है कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं । 

विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। राहुल और प्रियंका के फार्म हाउस में घोटालेबाज किराए पर रहा। जिग्नेश शाह और उनकी कंपनी ने करोड़ों रूपये का घोटाला किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलीबाबा हैं। ‘‘अलीबाबा चालीस चोर जो मचाये चौकीदार का शोर ।’’ 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर दिल्ली के महरौली इलाके में एक भव्य फार्महाउस है। इस संपत्ति को राहुल गांधी ने एक घोटालेबाज को सात लाख रूपये प्रतिमाह के किराए पर दे दिया था। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी पर्यायवाची हैं, इस तरह से भ्रष्टाचार और राहुल गांधी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अली बाबा चालीस चोर, मचाए चौकीदार का शोर, राहुल गांधी अली बाबा हैं और उनके इर्दगिर्द चालीस चोर घूम रहे हैं । पात्रा ने सवाल किया कि हम राहुल गांधी से जवाब चाहते हैं कि वह चौकीदार से डरे हुए क्यों हैं । पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के आस-पास एक कंपनी एनएसईएल आयी थी। संप्रग के समय इस कंपनी को नियमन से छूट दे दी गई थी । इस वजह से ही इसमें घोटाला हुआ था । इसी के साथ उनका रेंट एग्रीमेंट हुआ था ।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसके किराये के रूप में राहुल गांधी को सात लाख रूपये प्रति माह एक घोटालेबाज से मिल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार की यही रीत चली आ रही थी । पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भी 5000 करोड़ रूपये की सम्पत्ति का गबन किया गया । 


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को लगता है कि भ्रष्टाचार उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और देश की जांच एजेंसी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं करे । भाजपा नेताओं ने एक समाचार पत्र में छपी खबरों के हवाले से आरोप लगाया है कि "राहुल गांधी और प्रियंका वड्रा ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड के जिग्नेश शाह को करीब 4.69 एकड़ की जमीन लीज पर दी थी, जबकि 2013 की संप्रग सरकार के दौरान उनके खिलाफ जांच चल रही थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed