Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul-gandhi-alleges-excess-ethanol-blending-petrol-e20-modi-government-karnataka-controversy

'ई20 बना 420': राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की निर्धारित मात्रा से अधिक मिलावट होने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कर्नाटक के सात जिलों में पेट्रोल के नमूनों की जांच का हवाला देते हुए दावा किया कि 14 में से 11 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक मिली। 

विज्ञापन
rahul-gandhi-alleges-excess-ethanol-blending-petrol-e20-modi-government-karnataka-controversy
राहुल गांधी ने पूछे मोदी सरकार से सवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश में पेट्रोल के नाम पर लोगों को निर्धारित मात्रा से अधिक एथेनॉल दिया जा रहा है। उन्होंने इसे 'E20 बना 420' बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की बात कहती है, लेकिन ये इससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में उनकी जांच कराने के मामले का जिक्र किया। कर्नाटक सरकार ने कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत एथेनॉल मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन


11 नमूनों में 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल का दावा
राहुल गांधी के मुताबिक, जांच में 14 में से 11 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 20 फीसदी से अधिक पाई गई। उन्होंने दावा किया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एक नमूने में एथेनॉल की मात्रा 31.2 फीसदी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के नमूने में 30.5 फीसदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, नायरा और शेल जैसी सरकारी और निजी कंपनियों के पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल पाया गया। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनियों की अपनी प्रयोगशालाओं ने जांच रिपोर्ट में एथेनॉल की मात्रा का उल्लेख तक नहीं किया।

महंगे पेट्रोल के पैसे देकर एथेनॉल भरवाने का आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि उपभोक्ता पेट्रोल की कीमत चुका रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ियों की टंकी में ज्यादा मात्रा में एथेनॉल भरा जा रहा है। इसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सभी वाहन इतनी अधिक मात्रा में एथेनॉल इस्तेमाल करने के लिए नहीं बने हैं। इससे गाड़ियों का माइलेज घट सकता है और बार-बार मरम्मत कराने की जरूरत पड़ सकती है। राहुल ने कहा कि लोग अपनी पसंद से खरीदी गई गाड़ियों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: 80 फीसदी पंपों पर तय सीमा से अधिक एथेनॉल वाला पेट्रोल, मंत्री ने दी जानकारी; जांच में और क्या?

राहुल गांधी ने पेट्रोल पंपों पर जानकारी और विकल्प की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंपों पर यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि पेट्रोल में कितनी मात्रा में एथेनॉल मिलाया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अपनी पसंद का ईंधन चुनने का विकल्प नहीं रहता।


मोदी सरकार से पूछे सवाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि देश में पेट्रोल की टंकियों में वास्तव में क्या भरा जा रहा है और पेट्रोल में एथेनॉल की वास्तविक मात्रा कितनी है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के अंत में प्रधानमंत्री को दी गई बहस की चुनौती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को भी बहस में शामिल किया जाएगा और पूछा कि सरकार की नीतियों से वास्तव में किसे फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed