फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi alleged cbi joint director ak sharma weakened mallya lookout notice allowing to escape

राहुल गांधी का आरोप, पीएम मोदी के इस 'पसंदीदा सीबीआई अधिकारी' ने माल्या को देश से भगाया

Sat, 15 Sep 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi alleged cbi joint director ak sharma weakened mallya lookout notice allowing to escape
राहुल गांधी

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माल्या के देश से निकल भागने के लिए सीबीआई के संयुक्त निदेशक एके शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।  

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एके शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने विजय माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर कर दिया, जिससे माल्या देश छोड़कर भाग गया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है 'एके शर्मा गुजरात कैडर के एक अधिकारी हैं और सीबीआई में पीएम मोदी के 'पसंदीदा अधिकारी' हैं। इसी अधिकारी की वजह से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भी देश से निकल भागने में कामयाब रहे थे।' 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने ‘हिरासत’ नोटिस को ‘सूचना’ में बदलकर माल्या को देश से निकल भागने में मदद की। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सीबीआई ने मोदी की अनुमति के बिना इतना बड़ा कदम उठा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि उसने ब्रिटेन आने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। इससे कांग्रेस को सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल गया। राहुल ने गुरुवार को कहा था कि जेटली ने माल्या को देश छोड़ने में मदद की। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए। 


राहुल ने जेटली-माल्या की मुलाकात के गवाह के तौर पर कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया को पेश किया था। जिसके बाद भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि गांधी परिवार के माल्या से करीबी संबंधों के कारण उसे नियमों को ताक पर रखकर बैंकों से कर्ज दिलाया गया। इसलिए राहुल गांधी को सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed