फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi accused BRS leader KCR Telangana Vidhan Sabha

Telangana Elections: राहुल गांधी ने केसीआर पर लगाए आरोप, कहा- सीएम ने लोगों के सपनों को धोखा दिया

Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
सार

राहुल गांधी मंगलवार को तेलंगाना के कोल्लापुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना एक विश्वासघात है। यह पैसा आपका और आपके भविष्य का है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के गरीबों, किसानों, मजदूरों से एक लाख करोड़ रुपये चुराए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi accused BRS leader KCR Telangana Vidhan Sabha
Rahul Gandhi - फोटो : Youtube/RahulGandhi

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने एक बार फिर बीआरएस सरकार पर निशाना साधा है। बीआरएस सरकार पर कांग्रेस ने जमकर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीआरएस सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को धोखा दिया है।

विज्ञापन

कालेश्वरम सिंचाई परियोजना एक विश्वासघात
राहुल गांधी मंगलवार को तेलंगाना के कोल्लापुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना एक विश्वासघात है। यह पैसा आपका और आपके भविष्य का है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के गरीबों, किसानों, मजदूरों से एक लाख करोड़ रुपये चुराए हैं। बैराज के खंभे अब टूट रहे हैं। तेलंगाना में प्रत्येक परिवार को 2040 तक लगभग 31,000 रुपये का बोझ उठाना होगा। 'तेलंगाना के लोगों का पूरा पैसा केसीआर के परिवार के हाथों में जा रहा है।

विज्ञापन

दारोला तेलंगाना और प्राजला तेलंगाना के बीच मुकाबला
गांधी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस इस बार सत्ता में आती है तो केसीआर द्वारा चुराया गया पैसा जनता वापस करेगी। तेलंगाना की जनता ने दोराला तेलंगाना नहीं बल्कि जनता के तेलंगाना का सपना देखा था। राज्य में इस बार कांग्रेस और बीआरएस के बीच मुकाबला नहीं है। बल्कि, असल मुकाबला दारोला तेलंगाना (सामंतों) और प्राजला तेलंगाना (जनता का तेलंगाना) के बीच है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो जनता की अकांक्षाओं के लिए काम करेगी, जिसके लिए तेलंगाना का गठन किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं का ख्याल और उनका सपना पूरा करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-ओवैसी पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों जांच कर रही हैं लेकिन केसीआर के खिलाफ कोई भी एजेंसी जांच नहीं कर रही। केसीआर ने जीएसटी और कृषि कानूनों सहित लोकसभा में भाजपा का समर्थन किया था। अगर आप बीजेपी और एआईएमआईएम को वोट देंगे तो मदद बीआरएस को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed