Hindi News
›
India News
›
rahul comment create turmoil in maharashtra, bjp mlas with fadnavis wore i am Savarkar caps
{"_id":"5df711fe8ebc3e87f2539291","slug":"rahul-comment-create-turmoil-in-maharashtra-bjp-mlas-with-fadnavis-wore-i-am-savarkar-caps","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: 'मैं सावरकर हूं' की टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक और फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: 'मैं सावरकर हूं' की टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक और फडणवीस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
Link Copied
राहुल गांधी के मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं गांधी है, सच्चाई के लिए मरते दम तक माफी नहीं मांगूंगा वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बयान ने महराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। शिवसेना ने जहां कांग्रेस सांसद को वीर सावरकर की किताब पढ़ने की सलाह दी है। वहीं भाजपा लगातार शिवसेना के रुख को लेकर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा विधायक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 'मैं सावरकर हूं' की टोपी लगाकर हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शिवसेना ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें सावरकर पर थोड़ा पढ़ने की नसीहत दे डाली तो वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे नाटकबाजी करार दिया है। इसी बीच, सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भी इस लड़ाई में कूद पड़े और उन्होंने राहुल पर आपराधिक कार्रवाई करने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र है
मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अब भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को भी लेकर इनको कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है। फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?'
राहुल के बयान से नहीं बदलेगा इतिहास
राहुल गांधी के को लेकर शिवसेना ने उनपर हमला किया। पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के बयान से इतिहास नहीं बदलेगा। राहुल को सावरकर के बारे में पढ़ने की नसीहत देते हुए राउत ने कहा, 'राहुल इतिहास के पन्ने नहीं फाड़ सकते हैं। सावरकर ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। राहुल के बयान से सावरकर का महत्व कम नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।