कांग्रेसियों से बोले राहुल- 'मैं, पीएम मोदी से नहीं डरता', गृह मंत्री शाह का पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के एक नेता पर भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत से नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला नहीं कर रहे हैं। अब इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के बहाने गांधी परिवार को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस में नेता घुटन महसूस करते हैं।
शाह ने राहुल पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘सीडब्ल्यूसी की हालिया बैठक के दौरान वरिष्ठ और युवा सदस्यों ने कुछ मुद्दों को उठाया। लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता को बिना सोचे समझे बर्खास्त कर दिया गया। दुखद सच्चाई यह है कि कांग्रेस में नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत के विपक्षी दलों में से एक के रूप में कांग्रेस को खुद से पूछने की आवश्यकता है: आपातकाल की मानसिकता अब तक क्यों बनी हुई है? ऐसे नेता जो एक वंश के नहीं हैं, उन्हें बोलने की इजाजत क्यों नहीं है? कांग्रेस में नेता क्यों निराश हो रहे हैं? अन्यथा लोगों के साथ उनका संबंध और कम होता जाएगा।’
As one of India’s opposition parties, Congress needs to ask itself:
— Amit Shah (@AmitShah) June 25, 2020
Why does the Emergency mindset remain?
Why are leaders who don’t belong to 1 dynasty unable to speak up?
Why are leaders getting frustrated in Congress?
Else, their disconnect with people will keep widening.
दरअसल, सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते नहीं हैं और उनपर हमला करना जारी रखेंगे। उन्होंने पार्टी के अधिकांश नेताओं पर मोदी की सीधी आलोचना न करने का आरोप लगाया। यह जानकारी बैठक में मौजूद कई अंदरूनी सूत्रों ने दी है।
यह भी पढ़ें-चीन पर राहुल ने फिर सरकार को घेरा, भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को दिखाया 'आईना'
सूत्रों का कहना है कि सीडब्ल्यूसी के सदस्य आरपीएन सिंह ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीनी घुसपैठ पर मोदी की आलोचना व्यक्तिगत न हो। गांधी और कुछ अन्य लोगों ने इसे मोदी पर टाल-मटोल करने वाले सुझाव के तौर पर देखा और भड़क गए। वहीं सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की आलोचना मुद्दा और नीति आधारित होनी चाहिए।