चीन पर राहुल ने फिर सरकार को घेरा, भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को दिखाया 'आईना'
भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर लगातार मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सरकार पर हमला कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने फिर सरकार से पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए उन्हें आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने चीन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए और फिर चीन को जमीन सौंप दी।
जेपी नड्डा ने कहा, ‘पहले कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए। फिर कांग्रेस ने चीन को जमीन सौंप दी। दोकलम मामले के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से चीनी दूतावास जाते हैं। महत्वपूर्ण परिस्थितियों के दौरान राहुल गांधी ने देश को विभाजित करने और सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की। क्या ये एमओयू का प्रभाव है?’
First, Congress signs MoU with Chinese Communist Party.Then, Congress surrenders land to China.During Doklam issue,Rahul Gandhi secretly goes to Chinese embassy.During crucial situations,Rahul Gandhi tries to divide nation&demoralise armed forces.Effects of MoU?:BJP Pres JP Nadda pic.twitter.com/phkpDzX4BM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 23, 2020
राहुल ने पूछा- क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया
राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर मंगलवार को फिर सवाल किया कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, 'क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?'
चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ हम एकजुट खड़े हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2020
क्या भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्ज़ा किया है? pic.twitter.com/YCEd0P20aU
इससे पहले, सोमवार को राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा कि आखिर इस टकराव के समय चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है? उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, 'चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?'
यह भी पढ़ें- भारत-चीन: लेह के लिए रवाना होंगे सेनाध्यक्ष नरवणे, तैयारियों की करेंगे समीक्षा
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक लद्दाख में गलवां घाटी में पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की तारीफ चीन की मीडिया ने की है।