{"_id":"632190caf0f7ec16ce6b5002","slug":"rahul-alleged-pm-modi-handed-over-1000-square-kilometers-of-land-to-china-tell-when-government-will-take-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का आरोप: पीएम मोदी ने चीन को सौंप दी 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन, सरकार बताए कब वापस लेगीे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का आरोप: पीएम मोदी ने चीन को सौंप दी 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन, सरकार बताए कब वापस लेगीे
Wed, 14 Sep 2022 01:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:59 PM IST
सार
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चीन ने लद्दाख सीमा पर अप्रैल 2020 के पूर्व की स्थिति बहाल करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता ने यह आरोप ऐसे वक्त लगाया है, जब दोनों देशों ने पेट्रोलिंग पाइंट 15 से अपनी सेनाएं पीछे हटा ली हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जहां एक अखबार में आलेख लिखकर मोदी सरकार को घेरा वहीं, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन को बगैर जंग लड़े 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन सौंप दी। उन्होंने सरकार से पूछा कि वह बताए कि यह जमीन कब वापस ली जाएगी?
विज्ञापन
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चीन ने लद्दाख सीमा पर अप्रैल 2020 के पूर्व की स्थिति बहाल करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता ने यह आरोप ऐसे वक्त लगाया है, जब दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा हॉट स्प्रिंग इलाके में स्थित पेट्रोलिंग पाइंट-15 (PP-15) से अपनी सेनाएं पीछे हटा ली हैं।
विज्ञापन
मई 2020 में शुरू हुआ था लद्दाख में गतिरोध
भारत व चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद 5 मई 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे अपने हजारों सैनिकों और भारी हथियारों को वहां तैनात कर दिया था। लंबी सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के बाद दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से और गोगरा क्षेत्र से अपनी सेनाएं वापस बुला ली थी। पैंगोंग झील क्षेत्र से सैन्य वापसी पिछले साल फरवरी में हुई थी, जबकि गोगरा में पेट्रोलिंग पाइंट 17 से सैनिकों और हथियारों की वापसी पिछले साल अगस्त में हुई थी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। एक अंग्रेजी अखबार में लिखे ओपेड में उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनावी फायदे के लिए मोदी सरकार मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर रही है और सामाजिक समरसता जानबूझकर भंग की जा रही है। मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता पिछले आठ वर्षों में मुट्ठी भर राजनेताओं और व्यापारियों के हाथों में केंद्रित हो गई है। इससे भारत का लोकतंत्र और संस्थान कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों पर हमला किया जा रहा है।