फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghu Sharma was made in-charge of Gujarat AICC Sonia Gandhi handed over the responsibility Latest News Update

जिम्मेदारी: रघु शर्मा को गुजरात एआईसीसी का प्रभारी बनाया गया, सोनिया गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
सार

रघु शर्मा वर्तमान समय में राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। गुजरात में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

विज्ञापन
Raghu Sharma was made in-charge of Gujarat AICC Sonia Gandhi handed over the   responsibility Latest News Update
रघु शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें गुजरात के लिए अपना नया प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रघु शर्मा को गुजरात के साथ ही दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


राजीव सातव के निधन के बाद से यह पद खाली था। राज्यसभा सदस्य सातव का कोरोना की वजह इसी साल 16 मई को निधन हो गया था। उनकी उम्र सिर्फ 46 साल थी। रघु शर्मा वर्तमान समय में राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। गुजरात में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रघु शर्मा को गुजरात जैसे राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर कई तरह की सियासी चर्चाएं हैं। पिछले दिनों रघु शर्मा ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर अहम मुलाकात की थी, उस मुलाकात के बाद ही इस नई जिम्मेदारी की रूपरेखा बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस हाईकमान ने रघु शर्मा को बड़ा टास्क देने के साथ सियासी मैसेज भी दिया है।



मंत्री पद पर संशय
गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में एआईसीसी प्रभारी होना एक फुल टाइम काम है। चुनावी राज्य वाले प्रभारी की जिम्मेदाररी के साथ स्वास्थ्य मंत्री का पद बरकरार रहता है या नहीं, यह आने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में साफ हो जाएगा। चुनावी राज्य में किसी नेता के पास प्रभारी के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री जैसे जनता से जुड़े रोजाना काम वाले महकमे का रहना संभव नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रघु शर्मा को मंत्री की जगह राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पिछले चुनाव में गहलोत थे गुजरात के प्रभारी
रघु शर्मा को संगठन के लिहाज से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2017 में गुजरात विधानसभा के चुनाव के समय अशोक गहलोत गुजरात के प्रभारी थे। जो जिम्मेदारी पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत को दी गई थी वही जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान ने अब रघु शर्मा को दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने से लेकर पूरा चुनाव अभियान रघु शर्मा की देखरेख में चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed