{"_id":"5c1350ccbdec226af478b326","slug":"rafale-deal-after-supreme-court-verdict-bjp-leaders-demanded-rahul-to-say-sorry-on-this-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदा: 'सुप्रीम' फैसले के बाद भाजपा नेताओं ने लगाए राहुल माफी मांगों के नारे, संसद में हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल सौदा: 'सुप्रीम' फैसले के बाद भाजपा नेताओं ने लगाए राहुल माफी मांगों के नारे, संसद में हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
राफेल सौदे पर संसद में होता हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 विमान खरीदने को लेकर हुए सौदे पर आज उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। मोदी सरकार को सर्वोच्च न्यायालय से आज बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने राफेल सौदे में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि प्रक्रिया में विशेष कमी नहीं रही है और केंद्र विमान खरीदने के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है।
विज्ञापन
आज सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही जहां विपक्ष के कुछ सदस्य अपनी अपनी मांगों को लेकर आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के सदस्य भी शीर्ष अदालत के फैसले की पृष्ठभूमि में आक्रामक दिखे। भाजपा सदस्य ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सदन में कहा कि शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ही भाजपा के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाते रहे। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से ही कांग्रेस राफेल सौदे में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से इसकी जांच कराने की मांग कर रही है। इसके कारण सदन की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को भी राफेल सौदे में जेपीसी जांच की अपनी मांग जारी रखी। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले। इस दौरान सदन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं।