{"_id":"5b999fa9867a557f365c2246","slug":"rafale-aircraft-will-help-for-give-challenge-pakistan-and-china-air-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल विमान से पाक और चीन को साधने में मिलेगी मदद: वायु सेना प्रमुख ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल विमान से पाक और चीन को साधने में मिलेगी मदद: वायु सेना प्रमुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Sep 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच वायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा ने सरकार के इस विमान की खरीदारी के फैसले को सही ठहराया है। एयर चीफ मार्शल धनोवा ने कहा कि सरकार राफेल विमान और एस-400 मिसाईल खरीद रही है। यह भारतीय सेना की ताकत और दुश्मनों से मुकाबले की क्षमता में खासी बढोत्तरी करेगा।
विज्ञापन
बुधवार को धनोवा ने आगाह किया कि भारत जिस तरह के खतरे का समाना कर रहा है वैसा खतरा दुनिया के किसी देश को नहीं। इस विमान को हासिल करने का फैसला अपने दुश्मन देशों के स्तर की क्षमता की बराबरी करने में मदद करेगा। वायु सेना प्रमुख ने चेताया कि भारत के दोनों तरफ मौजूद दुश्मन निष्क्रिय नहीं बैठे हैं। वह नाभकीय हथियार से लैस हैं।
विज्ञापन
वह अपनी सेना का लगातार आधुनिकीकरण कर रहे हैं। चीन हर साल अपने वायु सेना की ताकत में इजाफा कर रहा है। दुश्मन देशों का इरादा रातों रात बदल सकता है। धनोवा के मुताबिक ऐसे में जरुरी है कि भारत अपनी क्षमता भी दुश्मन देशों के मुकाबले बराबरी पर रखे। राफेल को बेड़े में शामिल करने से इसमें काफी मदद मिलेगी। भारत रफेल केजरिए कई मुश्किलों का समाना कर सकता है। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि रक्षा खरीद में इस तरह के फैसले पाले भी लेते जाते रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते वाईस एयर चीफ मार्शल एस बी देवी ने भी इस डील का समर्थन करते हुए कहा था कि इसकी आलोचना करने वालों को विमान के तकनीकी पहलू, उसके मापदंड और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए।