{"_id":"5c6dcc50bdec22736b5ead4d","slug":"rafale-aircraft-shows-the-feat-people-watching","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल विमान ने दिखाए करतब, देखते रह गए लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल विमान ने दिखाए करतब, देखते रह गए लोग
Thu, 21 Feb 2019 03:23 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल सौदे को लेकर भले ही देश में तमाम विवाद और बहस चल रही हो, लेकिन एयर शो जब इस लड़ाकू विमान ने धड़कने थाम देने वाला प्रदर्शन किया तो हर निगाह इसे देखती रह गईं। राफेल ने आसमान में कुछ शानदार करतब दिखाए। एयर शो में भाग लेने के लिए तीन राफेल बंगलूरू पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इनमें दो लड़ाकू विमानों को उड़ान भरनी है, जबकि एक विमान खड़ा रहेगा। राफेल ने मंगलवार को यहां अभ्यास के दौरान वायुसेना के एरोबेटिक्स दल ‘सूर्य किरण’ के दो विमानों की हवा में हुई टक्कर में जान गंवाने वाले विंग कमांडर साहिल गांधी को धीमी गति से उड़ान भरकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
साहिल के सम्मान में जगुआर, तेजस और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने ‘मिसिंग मैन’ (हवाई सलाम) फार्मेशन में उड़ान भरी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद थे।
विज्ञापन