फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafael deal is not enough for india

ऊंट के मुंह में जीरे जैसा 36 राफेल का ये सौदा, जानिए क्यों ?

Sun, 25 Sep 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Rafael deal is not enough for india

भारत ने राफेल फाइटर प्लेन का सौदा करके देश के सुरक्षा बेड़े को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्रह महीने पहले ही पिछले साल फाइटर प्लेन खरीदने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


राफेल के हमारे सुरक्षा बेड़े में शामिल होना बेशक आत्मविश्वास की बात है, लेकिन जो सौदा हमने फ्रांस के साथ किया है वो बेहद नाकाफी दिखाई दे रहा है। 59 हजार करोड़ रूपये की लागत से हमने 36 राफेल का सौदा किया है।
विज्ञापन


इनमें से हमें पहला विमान 36 महीने के भीतर मिल जाएगा है और पूरी खेप हम तक पहुंचने में 67 महीने का वक्त लगेगा। हमारे इस सौदे में भविष्य के सौदों के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार नया सौदा डरावना होगा

Rafael deal is not enough for india

इसका सीधा सा मतलब है कि अगर हमें और लड़ाकू विमानों की जरूरत होगी तो उसके लिए हमें फ्रांस के साथ एक नया सौदा करना होगा। हर बार एक नया सौदा अपने आप में डरावना प्रस्ताव मालूम होता है, जैसा की राफेल डील से महसूस होता है।

सन 2000 में आईएएफ ने पुराने हो चुके एमआईजी की जगह नए फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने की बात कही थी। 126 फाइटर एयरक्राफ्ट्स के के लिए 2007 में टेंडर जारी कर दिया गया। यहां 126 एयरक्राफ्ट खरीदने का नंबर बेहद महत्वपूर्ण है जिसका मतलब है आठ दस्ते।

आईएफ को पाकिस्तान जैसे छलपूर्ण हमलों से मुकाबले के लिए 45 एयरक्राफ्ट दस्तों की जरूरत थी, जिसमें से 42 दस्तों को मंजूरी मिली। वर्तमान में हमारे पास सिर्फ 32 एयरक्राफ्ट दस्ते मौजूद हैं, जो कि पुराने हो चुके हैं। ये हमारे लिए काफी नहीं हैं।

हमारी हवाई सुरक्षा का डरावना पहलू

Rafael deal is not enough for india
तेजस

आईएएफ ने संसदीय स्थाई समिति के समक्ष ये स्पष्ट किया था कि अगर यही दौर चलता रहा तो हमारे पास 2022 तक ये संख्या महज 25 एयरक्राफ्ट दस्तों तक ही रह जाएगी।  ये हमारी हवाई सुरक्षा का डरावना पहलू है।

ऐसी कठिन परिस्थिति जब हम युद्ध के मोड़ पर खड़े हैं दो राफेल हवाई दस्तों का सौदा ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है। हालांकि तेजस को लेकर हम थोड़ा सुकून महसूस कर सकते हैं, लेकिन भरोसा मुश्किल है क्योंकि तेजस के पहले दस्ते से परे उसके आगमन को लेकर तक संदेह नजर आ रहा है।

उसके प्रोडक्शन लेवल पर भी सुविधाओं की भारी कमी नजर आती है।  हालांकि साब और लॉकहीड मार्टिन ने F-18 और F-16 के लिए भारत को प्रस्ताव दिया है, लेकिन इन एयरक्राफ्ट के प्रस्ताव कब मंजूर होंगे और ये लड़ाकू कब भारत को मिल सकेंगे इसको लेकर कुछ भी साफ नहीं है।

इसलिए हमारे लिए खास है राफेल

Rafael deal is not enough for india

भारत के एयरक्राफ्ट दस्तों की ताकत साल दर साल कम होती जा रही है। विशेषज्ञों कहते हैं कि रफेल की ये डील भारत के लिए अच्छी है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा को और चाक-चौबंद करने के लिए ये एयरक्राफ्ट बेहद अहम है।

राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू वह लड़ाकू विमान है जिसमें करीब 6 मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि यह करीब 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी अपने दुश्मन पर बम गिरा सकता है।

एक मिनट में करीब 60 हजार फुट की ऊंचाई तक ये विमान जा सकता है। इसके अलावा यह 2500 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भी भर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed