{"_id":"656d6fa53abd3bbc2d00935e","slug":"radhikapur-express-collided-with-a-truck-train-derailed-between-dhulianganga-and-ballalpur-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: पहले ट्रक से टकराई फिर पटरी से उतरी राधिकापुर एक्सप्रेस; इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची लोगों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: पहले ट्रक से टकराई फिर पटरी से उतरी राधिकापुर एक्सप्रेस; इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:55 PM IST
सार
ईंजन के पटरी से उतरते ही उसमें आग लग गई। आग लगते ही ईंजन को अलग किया गया और आग बुझाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Radhikapur Express
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में राधिकापुर एक्सप्रेस एक ट्रेक से टकरा गई। धुलियानगंगा और बल्लालपुर स्टेशन के बीच ट्रेन आधी रात को 01:24 बजे पटरी से उतर गई। इंजन के पटरी से उतरते ही उसमें आग लग गई। आग लगते ही इंजन को अलग किया गया और आग बुझाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया, 'हमें सुबह के 1:15 मिनट में घटना की जानकारी मिली। ट्रक से टकराने के बाद राधिकापुर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फंसे यात्रियों को पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन का आयोजन कराया गया है। इस घटना के बाद उस रूट की ट्रेन सेवाएं बाधित रही।'