फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Radhakrishnan Damani purchases Rs 1000 crore house in Mumbai Malabar Hill

देश के चौथे सबसे अमीर शख्स: दमानी ने 1001 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा बंगला

Sun, 04 Apr 2021 09:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 09:07 AM IST
सार

  • फोर्ब्स इंडिया के अनुसार दमानी देश के चौथे सबसे अमीर हैं। उनकी शुद्ध संपत्ति 1.13 लाख करोड़ आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Radhakrishnan Damani purchases Rs 1000 crore house in Mumbai Malabar Hill
राधाकृष्ण दमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मलाबार हिल्स इलाके में 1,001 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। दमानी ने 31 मार्च को 3 फीसदी स्टांप ड्यूटी देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। छूट के बाद भी 30 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है।

विज्ञापन


डेढ़ एकड़ के इस बंगले के लिए प्रति वर्ग फुट उन्होेंने 1.60 लाख रुपये चुकाए हैं। दमानी ने 2020 में भी 8.8 एकड़ की भूमि संजय गांधी नेशनल पार्क में सीसीआई प्रोजेक्ट्स के तहत 500 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी।
विज्ञापन


देश के चौथे सबसे अमीर शख्स
फोर्ब्स इंडिया के अनुसार दमानी देश के चौथे सबसे अमीर हैं। उनकी शुद्ध संपत्ति 1.13 लाख करोड़ आंकी जा रही है। हमेशा सफेद कपड़े पहनने वाले दमानी ने स्टॉक में निवेश से कमाया पैसा 1990 में रिटेल कारोबार में लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल की बड़ी प्रॉपर्टी डील

  • सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सायरस पूनावाला ने 2015 में मुंबई स्थित 50 हजार वर्ग फीट का लिंकन हाउस 750 करोड़ में खरीदा।
  • कुमार मंगलम बिड़ला ने 2015 में मलाबार हिल्स में 25 हजार वर्ग फीट का जटिया हाउस 425 करोड़ में खरीदा।
  • दिसंबर 2020 में भारत सीरम एंड वैक्सीन के गौतम दफ्तरी ने दक्षिण मुंबई में 20वीं मंजिल पर 6366 वर्ग फीट का अपार्टमेंट 101 करोड़ में खरीदा।
  • दिसंबर में मोतीलाल ओसवाल परिवार ने मुंबई में 101 करोड़ में लिया अपार्टमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed