{"_id":"5a1500b44f1c1b87698bcf5d","slug":"rabri-devi-on-bihar-bjp-chief-statement-there-are-people-who-can-cut-modi-hands-fingers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी देवी का विवादित बयान- मोदी का गला और हाथ काटने वाले भी हैं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी देवी का विवादित बयान- मोदी का गला और हाथ काटने वाले भी हैं मौजूद
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय के विवादित बयान का जवाब देते हुए राज्य की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने भी विवादित बयान दिया। उन्होंने राय को कही गई बात करके दिखाने की धमकी देते हुए कहा कि पीएम मोदी के हाथ काटने वाले लोग भी मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, राबड़ी देवी ने कहा कि मैं कहती हूं कि हिम्मत है तो काटो, नरेंद्र मोदी का गला और हाथ काटने वाले भी बहुत लोग हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेजस्वी यादव से ED ने की 9 घंटे पूछताछ
विज्ञापन
जमीन और होटल के केस में राबड़ी देवी को ईडी और सीबीआई द्वारा समन किया जा रहा है, लेकिन वह अबतक पेश नहीं हुई हैं। इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों के चरित्र को जानती हैं और उनके फोन कॉल का जवाब नहीं देंगी। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि अगर एजेंसी सवाल पूछना चाहती हैं तो उनके घर आ जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार (21 नवंबर) को लालू यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दसवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर उनके बेटे तेजस्वी यादव ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कहा कि वह ही हैं जो विपक्ष को एकजुट रख सकते हैं।
नित्यानंद राय ने क्या कहा था
नित्यानंद राय
बता दें कि एक कार्यक्रम में राय ने कहा था कि मोदी की ओर उठने वाली उंगली को, उठने वाले हाथ को हम सब मिलकर तोड़ देंगे, जरूरत पड़ी तो काट भी देंगे। बता दें कि उस वक्त बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी स्टेज पर ही मौजूद थे। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने बयान वापस ले लिया था और कहा था कि वह तो सिर्फ मुहावरा था।