{"_id":"6122ce418ebc3e7a137f153e","slug":"quad-countries-four-day-exercise-from-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालाबार नौसेना अभ्यास: चीन को ताकत दिखाने की तैयारी, आईएनएस विराट भी रहेगा मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालाबार नौसेना अभ्यास: चीन को ताकत दिखाने की तैयारी, आईएनएस विराट भी रहेगा मौजूद
Mon, 23 Aug 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:52 AM IST
सार
भारतीय नौसेना के अधिकारी विवेक माधवाल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत के आईएनएस विराट और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कदमत अमेरिकी तट पर शनिवार को ही पहुंच चुके हैं, जहां जटिल अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सहित क्वाड देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का चार दिवसीय नौसैनिक युद्धाभ्यास 26 से 29 अगस्त के बीच गुआम तट पर होगा। यह हाई वोल्टेज युद्धाभ्यास हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियों में तेजी को देखते हुए वैश्विक चिंता के बीच किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के अधिकारी विवेक माधवाल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत के आईएनएस विराट और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कदमत अमेरिकी तट पर शनिवार को ही पहुंच चुके हैं, जहां जटिल अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह युद्धाभ्यास चार देशों के बीच साझेदारी के मजबूत होने का परिचायक है। बताया जाता है कि इन देशों के बीच सहयोग को और विस्तार देने की संभावना तलाशने के लिए अगले दो तीन महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के क्वाड देशों के नेताओं के साथ वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से बैठक करने के आसार हैं।
विज्ञापन