{"_id":"6040069070484332fb01d2df","slug":"qs-world-university-subject-ranking-released-twelve-indian-educational-institutions-are-among-the-world-top-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन भारतीय शिक्षण संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 में शुमार, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2021 की सब्जेक्ट रैंकिंग जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक दर्जन भारतीय शिक्षण संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 में शुमार, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2021 की सब्जेक्ट रैंकिंग जारी
Thu, 04 Mar 2021 05:47 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:47 AM IST
विज्ञापन
qs university ranking 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के एक दर्जन शिक्षण संस्थान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थानों की सूची में शामिल हो गए हैं। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार को लंदन में 2021 की सब्जेक्ट रैंकिंग जारी की। भारतीय संस्थानों में आईआईटी मद्रास पहले, आईआईटी बॉम्बे दूसरे, आईआईटी खड़गपुर तीसरे और दिल्ली विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला है। आईआईटी दिल्ली 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
क्यूएस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेन स्वॉटेर के मुताबिक, भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। इसका असर कुछ महीनों में ही दिखने लगा है। अब भारतीय शिक्षण संस्थान शिक्षा और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता में समझौता नहीं कर रहे हैं, यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल की रैंकिंग में विषयों की संख्या कम रही है।
विज्ञापन
2020 में 235 विषयों को शामिल किया गया था। जबकि इस साल यह संख्या 233 है। यह भारतीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार को दिखाता है। सरकार का 2035 तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन दर 50 फीसदी तक करने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
विज्ञापन
भारतीय संस्थानों की रैंकिंग
संस्थान: रैंकिंग (2021) (विषय)
आईआईटी मद्रास 30 पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
आईआईटी बॉम्बे 41 इंजीनियरिंग-मिनरल एंड माइनिंग
आईआईटी खड़गपुर 44 इंजीनियरिंग-मिनरल एंड माइनिंग
दिल्ली विश्वविद्यालय 50 डेवलपमेंट स्ट्डीज
आईआईटी बॉम्बे 50-100 आर्ट एंड डिजाइन
आईआईटी गुवाहाटी 51-100 पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
आईआईटी बॉम्बे 51-100 इंजी. सिविल एंड स्ट्रक्चरल
आईआईटी दिल्ली 51-100 इंजी. सिविल एंड स्ट्रक्चरल
जेएनयू 51-100 एंथ्रोपोलॉजी
अन्ना यूनिवर्सिटी 51-100 पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
आईआईटी दिल्ली 51-100 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक
ओपी जिंदल 76 लॉ
आईआईएम अहमदाबाद 79 बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज
आईआईएससी बंगलूरू 93 केमिस्ट्री