फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pushpam priya alleges-EVM hacked in bihar, votes going in bjp's account

दोनों सीटों से पिछड़ रहीं पुष्पम प्रिया का आरोप-ईवीएम हैक, भाजपा ने अपने खाते में किए हमारे वोट

Tue, 10 Nov 2020 12:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, पटना
अमर उजाला न्यूज डेस्क, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 10 Nov 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Pushpam priya alleges-EVM hacked in bihar, votes going in bjp's account
pushpam priya - फोटो : twitter
'द प्लूरल्स पार्टी' की मुखिया व सीएम पद पर दावा करने वाली पुष्पम प्रिया ने आरोप लगाया कि बिहार में ईवीएम हैक कर ली गई हैं और उनकी पार्टी के वोट भाजपा ने अपने खाते में कर लिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दो जगह से चुनाव लड़ीं प्रिया मंगलवार को जारी मतगणना में दोनों सीटों से काफी  पीछे चल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार दोपहर में ट्वीट कर यह आरोप लगाया। वह पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट से मैदान में हैं। बांकीपुर सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा प्रिया के लिए चुनौती बने हैं तो बिस्फी में राजद के फैयाज अहमद और बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर घेरे हुए हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पुष्पम प्रिया ने लंदन से लौटने के बाद मार्च 2020 में अपनी पार्टी एलान किया और खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया। लंदन से लौटीं पुष्पम प्रिया के पिता विनोद चौधरी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। विनोद चौधरी को नीतीश कुमार के करीबी लोगों में गिना जाता है। ऐसे में पुष्पम प्रिया का खुद की पार्टी का एलान करना चौंकाने वाला था। उन्होंने अखबारों में इसका विज्ञापन भी दिया। पार्टी का लोगो सफेद घोड़ा रखा, इसे शक्ति और तीव्रता का प्रतीक माना गया है। पुष्पम प्रिया ने अपनी पार्टी का नारा 'जन गण सबका शासन' दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार चुनाव को लेकर पुष्पम प्रिया ने अपने साथ पढ़े-लिखे युवा नेताओं को जोड़ा। चुनाव में 43 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा गया। हालांकि, चुनाव में मिली हार के बाद इन सभी के हौसले पस्त हैं। लेकिन पार्टी के लिए यह पहला चुनाव था, ऐसे में आगे के चुनावों के लिए अब उनके पास अनुभव भी होगा।

पुष्पम प्रिया ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर मांग की थी कि बिहार में होने वाले चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत हों। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लूरल्स उम्मीदवारों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लगातार मिल रही धमकी के मुद्दे को उठाया था। अपने पत्र में पुष्पम प्रिया ने लिखा था कि पार्टी से जुड़ने वाले लोग साफ-सुथरी छवि के हैं। साथ ही, वह शिक्षित भी हैं, लेकिन उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है। खासकर, महिला प्रत्याशियों पर तंज कसे जा रहे हैं।

हमेशा ब्लैक ड्रेस पहनती हैं पुष्पम प्रिया
पुष्पम प्रिया को पूरे चुनाव अभियान के दौरान काले रंग के कपड़े पहने देखा गया। एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में पुष्पम प्रिया ने कहा कि वह काले कपड़े इसलिए पहनती हैं, क्योंकि देश के बाकी नेता उजले कपड़े पहनते हैं। संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। ऐसे में जिसकी जो मर्जी हो, वह उस रंग की ड्रेस पहन सकता है। 


पुष्पम प्रिया ने कहां से की है पढ़ाई?
द प्लूरल्स की वेबसाइट के मुताबिक, पुष्पम प्रिया ने लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डिवेलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से डिवेलपमेंट स्टडीज में भी मास्टर्स किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed