Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puri temple admin stops sale of calendars over 'error' in picture of sibling deities

Odisha: पुरी मंदिर प्रशासन ने रोकी कैलेंडर की बिक्री, देवताओं की तस्वीर में 'त्रुटि' के लिए जनता से मांगी माफी

Wed, 31 Dec 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

Odisha: पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने देवताओं की गलत स्थिति वाली तस्वीर के कारण 2026 कैलेंडर की बिक्री रोक दी है और जनता से माफी मांगी है। तस्वीर की स्थिति को लेकर राज्यभर में आक्रोश फैला।  बीजद और कांग्रेस ने इसे परंपरा और उड़ीया अस्मिता के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
Puri temple admin stops sale of calendars over 'error' in picture of sibling deities
पुरी जगन्नाथ मंदिर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बुधवार को 12वीं सदी के 'रत्न सिंहासन' पर भाई-बहन देवताओं की गलत स्थिति वाली तस्वीर वाले 2026 के कैलेंडर की बिक्री रोक दी और जनता से माफी मांगी। एसजेटीए ने बताया कि यह चित्र ओडिशा राज्य संग्रहालय से प्राप्त शताब्दी पुराने ताड़ के पत्ते पर बने कला चित्र की कॉपी है। यह उस समय के चित्रकार का कार्य है। आशा है कि श्री जगन्नाथ के प्रेमी इसे गलत नहीं समझेंगे। 
विज्ञापन


पूरे राज्य में कैलेंडर में देवताओं भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की गलत स्थिति दिखाए जाने के बाद जनता में आक्रोश फैला, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैलेंडरों की बिक्री रोक दी जाए और अनजाने में हुई इस गलती के लिए सार्वजनिक माफी मांगी जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: ऑपरेशनल ताकत से कूटनीति तक..., भारतीय सेना ने इस साल हासिल कीं ये 10 बड़ी उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन


देवताओं की स्थिति बदलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण: बीजद
बीजू जनता दल (बीजद) ने देवताओं की स्थिति बदलने को 'अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया। पार्टी के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि चित्र में भगवान बलभद्र को भगवान जगनन्नाथ की जगह और भगवान जगन्नाथ को बलभद्र की जगह दिखाया गया है। देवी सुभद्रा के दाहिनी ओर भगवान जगन्नाथ और बाईं ओर बलभद्र दिखाए गए हैं, जो परंपरा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस गलत तस्वीर को टेबल और वॉल कैलेंडर और मंदिर प्रशासन की ओर से जारी डायरी में छापा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसजेटीए ने कैलेंडर में पुराने चित्र का उपयोग करने से पहले विद्वानों से सलाह नहीं ली।


बीजद नेता ने कहा, इस तरह की गलतियां श्री जगन्नाथ, संस्कृति और उड़ीया अस्मिता के प्रति संवेदनशीलता की कमी दर्शाती हैं। विपक्षी पार्टी ने यह भी दावा किया कि कैलेंडर में रथों को गलत क्रम में दिखाया गया है। बीजद के मुताबिक, स्थापित नियमों के अनुसार रथ यात्रा के दौरान क्रम होना चाहिए- पहले भगवान बलभद्र, बीच में देवी सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ। एसजेटीए की गलतियों ने सांस्कृतिक और बौद्धिक समुदायों में आक्रोश पैदा किया है।

ये भी पढ़ें: संजय राउत के घर के बाहर कार पर बम की धमकी वाला संदेश; तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

कांग्रेस ने एसजेटीए और भाजपा सरकार की आलोचना की
कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर एसजेटीए और राज्य में भाजपा सरकार की आलोचना की। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि नए जारी पुरी श्रीमंदिर कैलेंडर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और रथ यात्रा के पवित्र क्रम में गंभीर गलतियां हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही उड़ीया अस्मिता और हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को चोट पहुंचाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed