फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   punjabi people are more fatty: nadda

पंजाबी होते हैं सबसे मोटे, शाकाहारी जीते हैं सबसे ज्यादाः नड्डा

Wed, 09 Mar 2016 12:54 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 12:54 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में दिया बयान
  • स्वास्‍थ्य मंत्रालय ने कराया देशभर में सर्वे
  • ज्यादा जिंदगी जीते हैं शाकाहारी खाने वाले लोग
  • मेघालय और त्रिपुरा के लोग हैं सबसे पतले

विज्ञापन
punjabi people are more fatty: nadda
- फोटो : getty images

विस्तार

सरकार का कहना है कि देश में पंजाब के लोग सबसे मोटे हैं जबकि मेघालय की महिलाएं और त्रिपुरा के पुरुष सबसे पतले हैं। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में मोटापे की अधिकता से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कही। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 से अधिक बीएमआई का संबंध डायबिटीज से है। नड्डा ने कहा कि 2013, 2014 और 2015 में डायबिटीज से प्रभावित लोगों की संख्या क्रमश: 6.5, 6.68 और 6.91 करोड़ थी।
विज्ञापन


सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार पंजाब के बाद केरल और दिल्ली के पुरुष 22.2, 17.8, 16.8 फीसदी और  महिलाएं 29.9, 28.1 और 26.4 बीएमआई के साथ क्रमश: सबसे अधिक मोटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा जीते हैं शाकाहार लेने वाले

punjabi people are more fatty: nadda
बिहार और मेघालय को छोड़कर हर जगह महिलाएं पुरुषों की तुलना में ओवरवेट हैं। त्रिपुरा में महज 4.8 फीसदी पुरुष और 7.1 फीसदी महिलाएं मोटी हैं जबकि मेघालय में 5.9 फीसदी पुरुष और 5.3 फीसदी महिलाएं ओवरवेट हैं। इन आंकड़ों का स्रोत नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2005-2006 है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वैज्ञानिक साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि हृदय रोग, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर और गुर्दे की बीमारियों में शाकाहारी आहार फायदेमंद है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शाकाहारी आहार का लाभ कोलेस्ट्रोल, संतृप्त वसा और एनिमल प्रोटीन कम लेने के साथ ही अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स, मैग्निशियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी और ई, व अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट लेने से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed