फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab: Flying object seen in sky, people scared of alien

पंजाब: रहस्मयी रोशनी के साथ आसमान में हुआ धमाका, लोगों ने कहा एलियन आ गए

Sat, 22 Dec 2018 08:53 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब Published by: Shani Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
Punjab: Flying object seen in sky, people scared of alien
प्रतीकात्मक तस्वीर
हमेशा से लोगों की दिलचस्पी दूसरे ग्रहों के जीव यानी एलियन में रही है। अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि धरती को छोड़कर किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं मगर किस्से- कहानियों की मानें तो अलग ही तस्वीर दिखती है। एलियन होते हैं या नहीं यह तो अबतक रहस्य है मगर दुनिया के अलग- अलग हिस्सों से इन्हे देखे जाने की खबरें मिलती रहती है।
विज्ञापन


इंसान की तरह का कोई जीव या आसमान में उड़ने वाली उड़नतस्तरी जैसी कोई चीज देखर लोग देखने का दावा करते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के नांगल शहर में सामने आया है जहां कुछ लोगों ने आसमान में एक रहस्मयी रोशनी देखने का दावा किया है।
विज्ञापन


उनका दावा है कि यह रोशनी उड़नतस्तरी की थी। यहां आसमान में तेज रोशनी के साथ एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दराज के इलाकों में भी सुनाई दी। लोगों की मानें तो यह रहस्मयी रोशनी इतनी तेज थी कि रात के अंधेरे में कुछ देर के लिए दिन जैसा उजाला हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डरकर घरों से बाहर निकले लोग

मीडिया में आई खबरों की मानें तो लोग आसमान में पहले उड़नतश्तरी जैसी कोई चीज और फिर उससे निकलती अजीब सी रोशनी दिखाई दी। इसके कुछ ही देर बाद  आसमान में एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद लोग डरकरअपने घरों से बाहर निकल गए। 

हालांकि कुछ लोगों के मुताबिक धरती के पास से कोई धूमकेतु गुजरा होगा। हो सकता है कि उसके कारण ही आसमान में इतनी तेज रोशनी दिखाई दी। लेकिन फिलहाल धमाके और आसमान में चमक रही रोशनी की वजह साफ नहीं हो पाई है। 


आतंकयों की नजर में रहता है इलाका 

दरअसल इस इलाके में भाखरा-नांगल बांध होने की वजह से इसकी गिनती संवेदनशील इलाकों में होती है। यहां अक्सर आतंकियों की नजर बनी रहती है। माना यह भी जा रहा है कि यह धमाका किसी बम की वजह से हुआ हो। ऐसे में विस्फोट के बाद सुरक्षा बल भी इलाके में चौकस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed