फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab election polls: contest will be happen with formar CM and journal J.J singh in patiyala

पटियाला में सेना अफसरों के बीच भिड़न्त, कैप्टन की बचेगी साख ?

Wed, 25 Jan 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab election polls: contest will be happen with formar CM and journal J.J singh in patiyala
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
पटियाला प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की परंपरागत सीट रही है। यहां से उनके पारिवारिक मेंबर ही आसानी जीतते आए हैं। पिछले विधानसभा में कैप्टन की पत्नी परनीत कौर यहां से जीती थीं। इस बार शिरोमणि अकाली दल ने यहां से पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को उतार कर चुनावी लड़ाई को काफी दिलचस्प बना दिया है। अब मुकाबला दो सैन्य अफसरों के बीच है। आप ने यहां से डॉ. बलबीर सिंह को टिकट दिया है।

शाही शहर पटियाला अपनी पटियालवी सलवार, पंजाबी जूती और नाला-परांदा व पटियाला पैग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। पटियाला में अधिकतर सरकारी विभागों के हेडआफिसेस हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह शहर हब माना जाता है। यहां पंजाबी यूनिवर्सिटी, थापर यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शिक्षण संस्थान हैं। यह हलका कांग्रेस का गढ़ रहा है।
विज्ञापन


 प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह होम टाउन है। लोगों में उनका काफी क्रेज है। इस हलके के लोग शाही परिवार को काफी मानते हैं। इसलिए यहां कांग्रेस के उम्मीदवार ही विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। 2014 में अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कारण कैप्टन ने यहां की विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनकी पत्नी परनीत कौर ने उपचुनाव लड़े थे और अकाली कैंडीडेट के मुकाबले बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed