Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab: Congress says Police officers who beat colonel should be arrested, include army officers in SIT

Punjab: कांग्रेस बोली- कर्नल को पीटने वाले पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हों, SIT में सेना के वरिष्ठ अफसरों को करें

Sat, 22 Mar 2025 06:27 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 06:27 PM IST
सार

पंजाब: कर्नल रोहित चौधरी ने कहा, 'आप' सरकार ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूरे राज्य में नशे का जाल और पुलिस का आतंक फैला है। जिस ढाबे पर भारतीय सेना के कर्नल और उसके बेटे को पीटा गया, उसके मालिक पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का दबाव बनाया गया, ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
Punjab: Congress says Police officers who beat colonel should be arrested, include army officers in SIT
कांग्रेस के 'पूर्व सैनिक विभाग' के अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी और पंजाब के सह-प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आ - फोटो : एक्स

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के पटियाला में सैन्य अधिकारी कर्नल पुष्पेंद्र बाथ और उनके बेटे के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्वक मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के 'पूर्व सैनिक विभाग' के अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी और पंजाब के सह-प्रभारी राष्ट्रीय सचिव आलोक शर्मा ने कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और प्रशासन ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया है। इस घटना के बाद चार दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एसपी से मिलने का समय तक नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। मामले की जांच सीबीआई करे। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को 'एसआईटी' में शामिल किया जाए। 

विज्ञापन


कर्नल रोहित चौधरी ने कहा, 'आप' सरकार ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूरे राज्य में नशे का जाल और पुलिस का आतंक फैला है। जिस ढाबे पर भारतीय सेना के कर्नल और उसके बेटे को पीटा गया, उसके मालिक पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का दबाव बनाया गया, ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके। प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे पहले भी अक्षमता के कारण पटियाला से हटाए गए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से एसएसपी नानक सिंह की नजदीकियों की खबरों का भी हवाला दिया और कहा कि यह घटना पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था को उजागर करती है। पूरे राज्य में नशे का जाल फैला हुआ है और लोग ड्रग्स माफिया व पुलिस के गुंडा राज से आतंकित हैं। इस पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पूरी तरह से दोषी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आप सरकार के साथ भाजपा शासित प्रदेशों में सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जयपुर, मऊ, भुवनेश्वर, मणिपुर सहित कई स्थानों पर सैनिकों को अपमानित किया गया है। उनके परिजनों के साथ अपराध किया गया है। इससे देश की सेना का मनोबल गिरता है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पटियाला में कर्नल पर हमले के मामले में एसएसपी नानक सिंह को भी एफआईआर में नामजद किया जाए। उसके समेत सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाए। उन पर मुकदमा चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख, राष्ट्रपति से मिलें और इन घटनाओं को रोकने पर बात करें। पूर्व सैनिक आयोग का गठन किया जाए, जिसके पास न्यायिक अधिकार हों और जो सैनिकों की शिकायतों का समाधान कर सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा का विशेष प्रावधान हो और तमाम अन्य देशों की तरह भारत में भी ऐसा कानून बनाया जाए कि कोई सरकारी एजेंसी उनके साथ दुर्व्यवहार न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed