फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Bhagwant Mann government is preparing to give a big gift like free electricity to the farmers after taking oath

पंजाब: किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है मान सरकार, मुफ्त बिजली और कर्जमाफी योजना पर अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 17 Mar 2022 06:47 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:47 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को बताया कि महिलाओं को पेंशन देने की योजना पर भी काम शुरू किया जा सकता है। इसे भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब की महिलाओं को दिया गया तोहफा माना जा सकता है। सरकार ने चुनाव में आने से पहले सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह सहायता देने का वादा किया था...

विज्ञापन
Punjab: Bhagwant Mann government is preparing to give a big gift like free electricity to the farmers after taking oath
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Harendra- Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब में एक नया प्रशासनिक मॉडल विकसित करने की कोशिश करेगी। इसमें जनता के कार्य प्रशासन की नीतियों के केंद्र में होंगे तो सरकार नागरिकों के सहयोगी के रूप में नजर आएगी। आम आदमी पार्टी का मानना है कि उसकी राष्ट्रीय महत्त्वाकांक्षा को पूरा करने में पंजाब मॉडल अहम भूमिका निभा सकता है। लिहाजा पहले दिन से ही पंजाब मॉडल को सुपर हिट बनाने की कवायद तेज हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान सरकार शपथ ग्रहण के बाद किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। सरकार सबसे पहले किसानों से किया गया वादा पूरा कर उनके प्रति अपना ऋण चुकाने की तैयारी कर रही है। इसमें बैसाखी तक सभी किसानों को मुफ्त बिजली देने और सभी सीमांत, लघु और मध्यम किसानों को पूरी तरह कर्जमाफी देने की रणनीति पर काम हो रहा है। अधिकारियों से संबंधित आंकड़े जुटाने को कह दिया गया है जिससे योजना को समय रहते अमल में लाया जा सके।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी यह मानती है कि एतिहासिक प्रदर्शन के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता में पहुंचाने में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने सबसे प्रमुख भूमिका निभाई है। इसलिए सरकार इन तीनों प्रमुख वर्गों से किए गए वादे सबसे पहले पूरा कर इन वर्गों में एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता के मुताबिक बैसाखी के त्योहार के साथ ही महिलाओं को पेंशन देने की योजना पर भी काम शुरू किया जा सकता है। इसे भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब की महिलाओं को दिया गया तोहफा माना जा सकता है। सरकार ने चुनाव में आने से पहले सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह सहायता देने का वादा किया था।


इसके अलावा बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल तक अनुसूचित वर्गों के छात्रों के लिए विशेष योजना की शुरुआत की जा सकती है। इसमें छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति योजना, आगे पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता, स्वउद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहन राशि और ट्रेनिंग देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की तर्ज पर पंजाब के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed