{"_id":"5da6b06d8ebc3e015105cffc","slug":"punjab-and-maharashtra-bank-supreme-court-says-we-will-hear-on-oct-18-pil-filed-by-bijon-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमसी बैंक घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएमसी बैंक घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Wed, 16 Oct 2019 01:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
सुफ्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमसी घोटाला का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पीएमसी घोटाले को लेकर शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की गई है। जिसको लेकर 18 अक्तूबर से सुनवाई होगी। दूसरी ओर घोटाले के तीन आरोपियों को मुंबई की अदालत ने 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दायर याचिका के संबंध में शीर्ष अदालत ने कहा है कि वह बिजॉन मिश्रा की याचिका पर 18 अक्तूबर को सुनवाई करेगा। अपनी याचिका में बिजॉन मिश्रा ने पंजाब और महाराष्ट्र बैंक (पीएमसी) जमाकर्ताओं के लिए 15 लाख से अधिक की सुरक्षा और 100% बीमा सुरक्षा के निर्देश की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत ने पीएमसी बैंक मामले में आरोपी राकेश वधावन, सारंग वधावन और वरियाम सिंह को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले घोटाले में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) के ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का डर सताने लगा है। इस सदमे में 24 घंटे के अंदर दो ग्राहकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि एक ने आत्महत्या कर ली।
दिल के दौरे का शिकार हुए संजय गुलाटी (51) के परिवार के 90 लाख रुपये बैंक में जमा थे, जबकि खुदकुशी करने वाली निवेदिता बिजलानी (39) पेशे से डॉक्टर थीं। एक अन्य व्यक्ति फत्तोमल पंजाबी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
ओशिवारा निवासी संजय गुलाटी ने सोमवार को 80 साल के पिता सीएल गुलाटी के साथ कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सीएल गुलाटी ने बताया कि, भारी तनाव में चल रहे संजय को सोमवार रात डिनर के बाद दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। हलांकि सोमवार को ही आरबीआई ने पैसा निकालने की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये की थी।