{"_id":"59dc4f814f1c1b6e548b6760","slug":"pune-police-searching-for-chappal-after-man-files-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से चोरी हुई चप्पल, FIR दर्ज कर खोजबीन में लगी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घर के बाहर से चोरी हुई चप्पल, FIR दर्ज कर खोजबीन में लगी पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको भी लगता है कि पुलिस किसी केस को रजिस्टर करने में देर करती है तो पुणे पुलिस का यह मामला सुन आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पुणे पुलिस ने एक शख्स की चप्पल चोरी होने की FIR दर्ज करके उन्हें ढूंढना भी शुरू कर दिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, विशाल केलकर (उम्र 36 साल) नाम के शख्स जो कि महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं उन्होंने तीन अक्टूबर को थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनके अपार्टमेंट के बाहर से कोई उनकी नई सैंडल चुराकर ले गया।
पढ़ें: जब एक चोर से बन गया खूंखार आतंकी, जानिए कैसे नाम पड़ा 'टुंडा'
विज्ञापन
केलकर ने बताया कि उन्होंने काले रंग की वह सैंडल 425 रुपए में खरीदी थीं जिनको देर रात तीन बजे से सुबह आठ बजे के करीब कोई चुरा ले गया। केलकर अपनी बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर रहते हैं।
पुलिस थाने ने भी जानकारी दी है कि उनके पास ऐसी शिकायत आई थी और छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।