फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PUNE: number of vehicles surpassed the human population says RTO data

पुणे में लोगों से ज्यादा वाहनों की संख्या, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़ें

Fri, 06 Apr 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
PUNE: number of vehicles surpassed the human population says RTO data

महाराष्ट्र के पुणे में कुल वाहनों की संख्या शहर की जनसंख्या को भी पार कर चुकी है। यह पहली बार है जब देश के किसी शहर में वाहनों की संख्या जनसंख्या से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय यातायात कार्यालय (आरटीओ) के प्रमुख बाबासाहेन अजरी ने बताया कि 'शहर की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख के आसपास है जबकि पंजीकृत वाहनों की 36.2 लाख को पार कर चुकी है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया 'पंजीकृत वाहनों की संख्या पिछले साल 33.37 लाख (2016-2017) थी। 31 मार्च 2018 तक 2 लाख 80 हजार नए वाहन का पंजीकृत किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अजरी ने कहा '2017 के मुकाबले मौजूदा वर्ष 2018 में पंजीकृत चार पहिया वाहनों की संख्या 5.8 9 लाख से बढ़कर 6.45 लाख हो गई जबकि पंजीकृत दोपहिया वाहनों की संख्या 24.97 लाख से बढ़कर 27.03 लाख हो दर्ज की गई।


बता दें कि वाहनों की बढ़ती संख्या पुणे के लिए एक नया सिर दर्द बनती जा रही है। इसके साथ ही शहर में बढ़ता पॉल्यूशन भी लोगों के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल मेट्रो ट्रेन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विकल्पों को बढ़ाने से ही इन समस्याओं से पार पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed