{"_id":"5fda4337ddc21013f5793e31","slug":"pune-former-mla-harshvardhan-jadhav-sent-to-police-custody-till-december-18-in-a-road-rage-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र रोड रेज मामला: 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए पूर्व विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र रोड रेज मामला: 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए पूर्व विधायक
Wed, 16 Dec 2020 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार को एक अदालत ने रोड रेज के एक मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव को शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुणे पुलिस ने जाधव और उनके साथ मौजूद एक महिला के खिलाफ मंगलवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक इससे एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर औंध इलाके में 55 वर्षीय एक मोटरसाइकिल सवार पर हमला किया था।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जाधव को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी परदेसी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह कथित घटना सोमवार शाम की है, जब पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था और उसकी पत्नी पीछे बैठी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाधव कार में एक महिला के साथ बैठे थे और उन्होंने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया, जिससे मोटरसाइकिल का रास्ता बाधित हुआ और उस पर पीछे बैठी महिला घायल हो गई। मोटरसाइकिल चालक ने इस पर जाधव (43) से इस बारे में पूछने की कोशिश की और उनसे कहा कि वह हृदय संबंधी रोग से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि इस पर जाधव और उनकी गाड़ी में बैठी महिला उनके साथ बहस करने लगे तथा फिर उनके पेट पर घूंसा मार दिया।
विज्ञापन
बता दें कि हर्षवर्धन जाधव औरंगाबाद जिले के कनाड विधानसभा क्षेत्र से मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) से और फिर शिवसेना से विधायक रह चुके हैं। वह साल 2019 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, जो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।