{"_id":"633f0f689e6e182e2b7dee56","slug":"pune-depressed-man-makes-hoax-call-to-cops-saying-plan-to-kill-pm-being-hatched-in-flat-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'फ्लैट में रची जा रही प्रधानमंत्री को मारने की साजिश', पुलिस को फोन पर यह कहने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'फ्लैट में रची जा रही प्रधानमंत्री को मारने की साजिश', पुलिस को फोन पर यह कहने वाला गिरफ्तार
Thu, 06 Oct 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:54 PM IST
सार
मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी अवसाद से पीड़ित है। वह अपने फ्लैट के ऊपर के फ्लैट में रह रहे बच्चों के शोर से परेशान था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में एक व्यक्ति को पुलिस कंट्रोल रूम में फर्जी फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने फोन पर कथित तौर पर दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही पुणे और मुंबई रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की योजना है। 38 वर्षीय आरोपी ने कहा था कि यह साजिश एक फ्लैट में रची जा रही है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी अवसाद से पीड़ित है। वह अपने फ्लैट के ऊपर के फ्लैट में रह रहे बच्चों के शोर से परेशान था। वह पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम क्षेत्र के देहू रोड इलाके का रहने वाला है। चार अक्तूबर को उसने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन किया। फ्लैट में रहने वालों को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस से फर्जी दावे किए।
विज्ञापन
देहू रोड पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जांच से पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी। आरोपी का पुलिस टीम के साथ विवाद भी हुआ। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 177 (गलत सूचना देने), 353 (लोक सेवक को उसकी ड्यूटी करने में बाधा डालने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन