फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry LG orders floor test in the legislative assembly on 22nd February by 5pm

पुडुचेरी: नारायणसामी की सरकार पर संकट, उपराज्यपाल ने दिया 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का आदेश

Thu, 18 Feb 2021 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Puducherry LG orders floor test in the legislative assembly  on 22nd February by 5pm
वी नारायणसामी - फोटो : PTI

पुडुचेरी में राजनीतिक संकट के बीच उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। बता दें कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों के इस्तीफे के बाद से राज्य में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है।  

विज्ञापन


वहीं उपराज्यपाल के सचिवालय की तरफ से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता और एआईएनआरसी प्रमुख एन रंगास्वामी इस बात पर जोर दे रहे थे कि सरकार को सदन में अपना बहुमत साबित करना चाहिए जिसके बाद सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को यह निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उपराज्यपाल ने नारायणसामी को सूचित किया है कि विधानसभा की बैठक सोमवार को होगी और इसका एकमात्र एजेंडा यह पता करना होगा कि सरकार के पास अब भी सदन में बहुमत है या नहीं। इसमें कहा गया कि मतदान हाथ उठाकर होगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया कि उपरोक्त निर्देश के मुताबिक विश्वास मत की प्रक्रिया 22 फरवरी 2021 को शाम पांच बजे तक पूरी कर ली जाएगी और कार्यवाही को किसी भी कीमत पर स्थगित/विलंबित या टाला नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की आई प्रतिक्रिया
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैंने विधायकों के साथ बैठक की और फ्लोर टेस्ट पर चर्चा की। आज की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम 21 फरवरी को फिर से एक बैठक करेंगे। हम अपने गठबंधन सहयोगी डीएमके के साथ भी विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों के पीछे भाजपा का हाथ है। वे एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र को खत्म करने का एक प्रयास है।

जानिए क्या है पुडुचेरी विधानसभा का गणित
पुडुचेरी में राजनीतिक संकट का लाभ उठाते हुए विपक्ष ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि सरकार अल्पमत में है। पुडुचेरी की 33 सदस्यीय विधानसभा में अब विपक्ष के सदस्यों की संख्या भी 14 है।

हालांकि, नारायणसामी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार को सदन में बहुमत हासिल है। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी विधानसभा के लिए अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

कुमार के इस्तीफे के साथ ही विधानसभा में अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 10 सदस्य रह गई है, जबकि उसके सहयोगी द्रमुक के तीन सदस्य हैं एवं एक निर्दलीय सदस्य भी नारायणसामी की सरकार को समर्थन दे रहा है।

सदन में प्रभावी सदस्यों की संख्या के आधार पर बहुमत का आंकड़ा 15 है। पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 21 जून 2021 को समाप्त हो रहा है।

कांग्रेस विधायक के इस्तीफे का घटनाक्रम पार्टी नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए आने से एक दिन पहले हुआ है। कुमार के इस्तीफा के बाद मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के 10, द्रमुक के तीन, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के सात, अन्नाद्रमुक के चार, भाजपा के तीन (सभी नामांकित एवं मत देने का अधिकार रखते हैं) और एक निर्दलीय विधायक रह गया है।


कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दिया है जबकि एक विधायक को अयोग्य ठहराया गया है। नारायणसामी के विश्वासपात्र माने जाने वाले कुमार वर्ष 2019 में ही कामराज सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed