फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Floor Test Today CM V Narayanasamy Govt Falls LIVE News Updates: narayanasamy kiran bedi central govt tamilsai congress dmk coalition bjp opposition

Puducherry Floor Test Updates: पंजे की पकड़ से छूटा पुड्डुचेरी, नारायणसामी नहीं साबित कर सके बहुमत

Mon, 22 Feb 2021 10:18 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 22 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Puducherry Floor Test Today CM V Narayanasamy Govt Falls LIVE News Updates: narayanasamy kiran bedi central govt tamilsai congress dmk coalition bjp opposition
सदन में चर्चा करते मुख्यमंत्री वी नारायणसामी - फोटो : ANI

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों ने सोमवार को विश्वासमत में सरकार की हार के बाद उपराज्यपाल तमिलिसाईं सुंदरराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व ही मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया। मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

विज्ञापन


नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाईं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैंने, मंत्रियों ने, कांग्रेस और द्रमुक विधायकों और निर्दलीय विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है और इन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए।' हालांकि उन्होंने अगले कदम को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। सरकार को द्रमुक और निर्दलीय विधायक भी समर्थन दे रहे थे।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने नारायणसामी का इस्तीफा राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को इस्तीफा मेल के जरिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नारायणसामी मंत्रिमंडल के शेष मंत्रियों -आर कमलकन्नन, एम ओ एच एफ शाहजहां और एम कंदासामी और कांग्रेस तथा द्रमुक के विधायकों और एक निर्दलीय सदस्य के साथ दोपहर को राज निवास में पहुंचे थे और उन्होंने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिए था।

गौरतलब है कि कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं। पूर्व मंत्री ए. नमसिवायम (अब भाजपा में) और मल्लाडी कृष्ण राव समेत कांग्रेस के चार विधायकों ने इससे पहले इस्तीफा दिया था, जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक को अयोग्य ठहराया गया था। नारायणसामी के करीबी ए जॉन कुमार ने भी इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।

यह लोकतंत्र की हत्या है: नारायणसामी
इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी ने कहा, 'स्पीकर का फैसला गलत है। केंद्र में भाजपा सरकार, एनआर कांग्रेस और एआईएडीएमके 3 नामित सदस्यों द्वारा इस्तेमाल की गई मतदान शक्ति का उपयोग करके हमारी सरकार को भंग करने में सफल रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। पुड्डुचेरी और इस देश के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।'

नारायणसामी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

राहुल पर भाजपा का तंज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने पुड्डुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अंग्रेजी में एक कहावत ट्वीट की जिसका अर्थ कुछ यूं निकलता है- जहां-जहां पैर पड़े वहां हुआ बंटाधार। उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी पुड्डुचेरी गए और अपने मिडास टच को सच साबित किया। कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सरकार गंवा दी है।'
 

 

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि नारायणसामी सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पाई कांग्रेस
विपक्ष के नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट रखने में विफल रही।

सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए नारायणसामी
विधानसभा में पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए। इसके साथ ही उनकी सरकार गिर गई है।

विधायकों को रहना चाहिए वफादार: नारायणसामी
इस्तीफे से पूर्व सदन में चर्चा के दौरान वी नारायणसामी ने कहा, 'विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे।'

पूर्व उपराज्यपाल और केंद्र पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना
नारायणसामी ने सदन में चर्चा करते हुए पूर्व उपराज्यपाल और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, 'पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ साठगांठ की और सरकार को गिराने की कोशिश की। जैसे ही हमारे विधायक एकजुट हुए, हम लगभग पांच साल पूरे करने में सफल रहे। केंद्र ने हमारे द्वारा मांगी गई धनराशि न देकर पुड्डुचेरी के लोगों के साथ धोखा किया है। हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई। इसके बाद, हमने विभिन्न चुनावों का सामना किया। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह स्पष्ट है कि पुड्डुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में, हम दो भाषीय प्रणाली का पालन करते हैं लेकिन भाजपा हिंदी को लागू करने की जबरन कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed