फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry exit poll 2021 bjp congress nda upa, others

Puducherry Exit Poll 2021: पुडुचेरी में कांग्रेस में सेंध का असर, पोल में सत्ता से एग्जिट

Thu, 29 Apr 2021 09:43 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 29 Apr 2021 09:43 PM IST
सार

वहीं एनडीए गठबंधन को पुडुचेरी में 21 सीटें मिलने का अनुमान है। यदि यह नतीजे हकीकत में तब्दील होते हैं तो इसका साफ अर्थ है कि पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
Puducherry exit poll 2021 bjp congress nda upa, others
Puducherry Exit Poll : पुडुचेरी एग्जिट पोल के नतीजे। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को लेकर सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस के गढ़ में सेंध का असर दिखाई दे रहा है। यहां कांग्रेस के हाथों से सत्ता खिसकती हुई नजर आ रही है। ताजा एग्जिट पोल में पुडुचेरी में कांग्रेस को 8 सीट मिलने का अनुमान है। पिछले चुनावों की तुलना में यहां कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। 

विज्ञापन


वहीं एनडीए गठबंधन को पुडुचेरी में 21 सीटें मिलने का अनुमान है। यदि यह नतीजे हकीकत में तब्दील होते हैं तो इसका साफ अर्थ है कि पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


करीब-करीब सभी ने दिखाई भाजपा गठबंधन की बढ़त
सर्वे एजेंसी आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने अपने सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 6-10 सीटें दी हैं, जबकि भाजपा गठबंधन को 20-24 सीटों का अनुमान दर्शाया है। इसी तरह टीवी9 भारतवर्ष के सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 11-13 सीटें और भाजपा गठबंधन को 17-19 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरह बात करें रिपब्लिक-सीएनएक्स के एग्जिट पोल की तो इसमें भी भाजपा गठबंधन को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार कांग्रेस गठबंधन को 11-13 सीटें और भाजपा गठबंधन को 16-20 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में कांग्रेस को मिली थीं 17 सीटें
बता दें कि साल 2016 के चुनाव में पुडुचेरी में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं। एनडीए गठबंधन को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार एनडीए को 9 सीटों का फायदा हो रहा है, जबकि कांग्रेस को 9 सीटों का नुकसान। वहीं अन्य दल के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान है।

बता दें कि पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था। पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन के तहत कांग्रेस 14, द्रमुक 13, भाकपा एक और वीसीके एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रही है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए थे ये वादे
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर प्रदेश की जनता से कुछ खास वादे किए थे। कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी का मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, ‘नीट’ एवं नई शिक्षा नीति को रद्द करने और गृहिणियों के लिए प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता देने का एलान किया था। इसके अलावा पार्टी ने बंद पड़े मिलों को फिर से खोलने, शहीदों के परिजन की पेंशन में वृद्धि करने जैसे कई वादे किए थे।

नई शिक्षा नीति को रद्द करने का एलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि नई शिक्षा नीति को रद्द करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नई शिक्षा नीति को रद्द कराने के लिए वचनबद्ध है। 

घोषणापत्र में ऋण माफ करने का भी जिक्र
पार्टी ने कराईकल में कृषि विश्वविद्यालय एवं केद्रशासित प्रदेश में एक विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी वादा किया था। घोषणापत्र में कहा गया कि पिछड़ा वर्ग निगम एवं पुडुचेरी आदि द्रविड़ विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वालों का कर्ज माफ भी किया जाएगा।

पुडुचेरी के लिए भाजपा के प्रमुख वादे

  • भाजपा ने अपने घोषणापत्र में केजी से पीजी तक की छात्राओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त स्कूटर देने का वादा किया गया है।
  • भाजपा ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ियों और पीडीएस आउटलेट्स पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना का वादा किया गया है।
  • सभी पंचायतों में केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। 
  • भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह पुडुचेरी में नए पर्यटन केंद्र विकसित करेगी और कवि सुब्रमण्यम भारती की 150 फीट की प्रतिमा भी स्थापित कराएगी।
  • भाजपा ने 2.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया। इलके अलावा आईटी पार्क, टेक्सटाइल पार्क बनाने का वादा किया।
  •  इसके अलावा ममल्लापुरम के माध्यम से चेन्नई तक एक एलिवेटेड रेल लाइन पुडुचेरी हवाई अड्डे का उन्नयन, रेलवे स्टेशन और पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के बीच हेलीकॉप्टर व सीप्लेन सेवा का वादा किया है।
  • पार्टी ने मंदिर की भूमि पर सभी अतिक्रमणों को हटाने और मंदिरों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए एक विशेष मंदिर बहाली कोष की स्थापना का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed