{"_id":"69d71cb1ea6879c51506f3f8","slug":"puducherry-election-2026-ai-robot-nila-welcomes-voters-arriving-at-voc-govt-school-high-tech-polling-booth-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर AI रोबोट से स्वागत, मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बनी नीला, जानिए खासियत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puducherry Nila Robot: मतदान केंद्र पर AI रोबोट से स्वागत, मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बनी नीला, जानिए खासियत
Thu, 09 Apr 2026 08:57 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:57 AM IST
सार
पुदुचेरी के एक मतदान केंद्र पर नीला नाम की रोबोट मतदाताओं का स्वागत कर रही है। वॉयस फीचर से लैस यह हाई-टेक रोबोट पारंपरिक अंदाज में लोगों का अभिवादन करती है। चुनाव में तकनीक का यह अनोखा प्रयोग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
नीला रोबोट
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विस्तार
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान मतदाताओं का स्वागत एक अनोखे और हाई-टेक अंदाज में हुआ। राजभवन निर्वाचन क्षेत्र के वीओसी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया। यहां वोट डालने आ रहे लोगों का स्वागत 'नीला' नाम की एक रोबोट ने किया। पारंपरिक कपड़ों में सजी नीला के हाथ में फूलों की पंखुड़ियों से भरी एक थाली थी। मतदान केंद्र के गलियारे में चलते हुए इस रोबोट ने हर आने वाले व्यक्ति का अभिवादन किया और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रोबो मिरर कंपनी के कौशिक ने इस रोबोट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीला एक इवेंट-आधारित रोबोट है। इसे खास तौर पर शादियों, दफ्तरों के काम और चुनावों जैसे बड़े मौकों के लिए तैयार किया गया है। इस रोबोट को चेन्नई और कोयंबटूर से यहां लाया गया है। नीला रोबोट में कई आधुनिक खूबियां मौजूद हैं। इसमें वॉयस फीचर लगा है, जिसकी मदद से यह खुद बात कर सकती है। इसमें पहले से कुछ निर्देश यानी कमांड फीड किए जाते हैं। जिससे यह पास खड़े लोगों को सुनाई देने वाली आवाज में बात करती है।
ये भी पढ़ें: मतदाताओं के काम की खबर: आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड फिर भी ऐसे डाल सकते हैं वोट, जानिए सभी विकल्प
विज्ञापन
पुदुचेरी के जिला निर्वाचन अधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीटीआई को बताया कि यह पहल मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए की गई है। निर्वाचन विभाग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस रोबोट को तैनात किया है। रोबोट ने लोगों से 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने का आग्रह किया। इस हाई-टेक स्वागत को देखकर मतदान करने आए लोग काफी उत्साहित नजर आए। एक वरिष्ठ मतदाता ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा उपाय नहीं देखा था। यह तकनीक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने में बहुत सहायक साबित हो रही है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन