{"_id":"6314dbb7b4e8a7570047509e","slug":"puducherry-eight-standard-student-dies-after-consuming-poisoned-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"Puducherry: क्लास के टॉपर को सहपाठी की मां ने जहर देकर मार डाला, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puducherry: क्लास के टॉपर को सहपाठी की मां ने जहर देकर मार डाला, महिला गिरफ्तार
Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराईकल (पुडुचेरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराईकल (पुडुचेरी)
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
सार
मृतक छात्र बाला मणिकंदन के पिता राजेंद्रन के अनुसार, उनका बेटा कल सुबह स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा अभ्यास कार्यक्रम के लिए स्कूल गया था। दोपहर घर लौटने के बाद उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुडुचेरी के कराईकल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आठवीं की छात्रा की मां ने उसके सहपाठी को जहर देकर मार डाला, जिसने परीक्षा में टॉप किया था। मृतक बाला मणिकंदन कराईकल के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने आरोपी विक्टोरिया सहयारानी को गिरफ्तार किया है।
कराईकल पुलिस के मुताबिक, महिला को बाला से जलन होती थी, जिसने उसकी बेटी को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए कक्षा में टॉप किया था। बाला अपने पिता राजेंद्रन और मां मालती के साथ कराईकल की नेहरू कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया सहयारानी शनिवार को स्कूल पहुंची और लड़के को कोल्ड ड्रिंक भेंट की थी। घर पहुंचने के बाद लड़के को लगातार उल्टी होने लगी और उसने माता-पिता से कहा कि उसे विक्टोरिया ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई है।
लड़के के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला हुआ था और जानबूझकर बाला को मारने के लिए दिया गया था। विक्टोरिया सहयारानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।