फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry : before floor test Congress Crisis deepens, one more party Mla quits

पुडुचेरी: सीएम आवास पहुंचे कांग्रेस विधायक, कल विधानसभा में होगा शक्ति परीक्षण

Sun, 21 Feb 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Puducherry  : before floor test Congress Crisis deepens, one more party Mla quits
कांग्रेस विधायक लक्ष्मीनारायण स्पीकर को इस्तीफा सौंपते हुए। - फोटो : एएनआई

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की मुसीबत और बढ़ गई है। रविवार को पार्टी विधायक लक्ष्मीनारायण ने अपना इस्तीफा स्पीकर वीपी शिवकोझुंडु को सौंप दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नारायणसामी का संकट और बढ़ गया है। उनकी सरकार पहले ही अल्पमत में आ चुकी है। बता दें, पुडुचेरी विधानसभा में सोमवार को शक्ति परीक्षण होने जा रहा है। नवनियुक्त उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्याराजन ने स्पीकर को शक्ति परीक्षण का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, आज मंत्रियों, कांग्रेस व डीएमके के विधायकों, सांसदों और अन्य पार्टी नेताओं ने मुलाकात की और विधानसभा में हम क्या रणनीति रखेंगे इस पर चर्चा की। हमने फैसला किया है कि हम अपनी रणनीति सदन में ही प्रकट करेंगे।

विज्ञापन

विधानसभा में 22 फरवरी को बहुमत साबित करने से पहले मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के लिये यह एक और बड़ा झटका है। पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने 22 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिस दौरान विश्वास मत के जरिए नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित होगा। पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वीपी शिवकोझुंडु ने कहा कि मुझे दो विधायकों के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं। मैंने मुख्यमंत्री और विधानसभा सचिव को इस बात की जानकारी दे दी है। मैं उनके इस्तीफों का परीक्षण करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 प्रभावी सदस्य संख्या वाली राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या अब 13 रह गई है। ऐसे में शक्ति परीक्षण में सरकार गिर सकती है।  लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मैंने इस्तीफे का फैसला इसलिए लिया कि कांग्रेस ने मुझे सरकार या संगठन में महत्व नहीं दिया। यह पूछने पर कि क्या वे दूसरी पार्टी में शामिल होंगे? लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जैसा मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहेंगे वैसा करूंगा। बता दें, पुडुेचरी में भी जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ सामी सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है।


 




कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक हैं। पूर्व मंत्री ए नमसिवायम (अब भाजपा में) और मल्लाडी कृष्ण राव समेत कांग्रेस के चार विधायकों ने इससे पहले इस्तीफा दिया था, जबकि पार्टी के एक अन्य विधायक को अयोग्य ठहराया गया था। नारायसामी के करीबी ए. जॉन कुमार ने भी इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed