फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prove Savarkar apologised, late Hindutva ideologue grandson tells Rahul news in hindi

Savarkar: सावरकर के पौत्र ने राहुल को दी कार्रवाई की चेतवानी, कहा- अंग्रेजों से माफी मांगने की बात साबित करें

Tue, 28 Mar 2023 01:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 01:27 AM IST
सार

राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा की ओर से विभिन्न मुद्दों पर माफी मांगने की मांग के जवाब में कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं। लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
Prove Savarkar apologised, late Hindutva ideologue grandson tells Rahul news in hindi
राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

दिवंगत हिंदुत्ववादी विचारक वीडी सावरकर के पौत्र रंजीत सावरकर ने सोमवार को राहुल गांधी को वे दस्तावेज प्रस्तुत करने की चुनौती दी, जो ये साबित करते हैं कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा की ओर से विभिन्न मुद्दों पर माफी मांगने की मांग के जवाब में कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं। लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह टिप्पणी की थी। रंजीत ने राहुल की इन टिप्पणियों को बचकाना करार दिया है। उन्होंने कहा, राजनीति के लिए देशभक्तों के नाम का इस्तेमाल करना निंदनीय है। इसको लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी: वह गांधी हैं, सावरकर नहीं, वह माफी नहीं मांगेंगे
बता दें कि मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के प्रावधान के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। इसके बाद जब राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो पत्रकारों ने उनसे माफी मांगने को लेकर सवाल किया था। तब राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि वह गांधी हैं, सावरकर नहीं, वह माफी नहीं मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा, सावरकर का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त
उद्धव ठाकरे ने मालेगांव में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा- हम वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सावरकर की निंदा करना राहुल गांधी नहीं छोड़ते हैं, तो गठबंधन तोड़ सकते है। वहीं, राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत भी हमलावर हुए। संजय राउत ने कहा कि वह गांधी हैं, लेकिन सावरकर का नाम घसीटने की जरूरत नहीं है. सावरकर हमारी प्रेरणा हैं. हमारी लड़ाई के पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed