फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest against the arrest of senior journalist Dilwar Hussain Majumdar, demand for his release News In Hindi

Assam: दिलवर हुसैन मजूमदार की गिरफ्तारी पर गुवाहाटी में विरोध-प्रदर्शन, पत्रकारों ने उठाई तुरंत रिहाई की मांग

Wed, 26 Mar 2025 07:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार मजूमदार की गिरफ्तारी के बाद असम में पत्रकारों का विरोध शुरू हो गया। आज गुवाहाटी प्रेस क्लब के बाहर पत्रकारों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही उनके तत्काल रिहाई की मांग की।

विज्ञापन
Protest against the arrest of senior journalist Dilwar Hussain Majumdar, demand for his release News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

असम के गुवाहाटी में बुधवार को पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार दिलवर हुसैन मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। मजूमदार को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था।बता दें कि मजूमदार ने असम कोऑपरेटिव एपीएक्स बैंक के प्रबंध निदेशक से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान सवाल पूछे थे। आरोप है कि इसके बाद मजूमदार को भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2)/3(1)(आर) और एससी/एसटी (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम, 2015 के तहत गिरफ्तार किया गया। उन पर सुरक्षा गार्ड को गाली देने और जातीय शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

गुवाबाटी प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन
मजूमदार की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को गुवाहाटी प्रेस क्लब के बाहर पत्रकारों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही उनके तत्काल रिहाई की मांग की। पुलिस ने पत्रकारों और उनके वकील को पानबाजार पुलिस स्टेशन में प्रवेश से रोक दिया और मजूमदार का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। हिरासत के दौरान उनके सभी संपर्क भी काट दिए गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah: 'दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी खिलेगा कमल', लोकसभा में बोले अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी की गुवाहाटी प्रेस क्लब ने की निंदा
गुवाहाटी प्रेस क्लब ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मजूमदार की जल्द रिहाई की मांग की। प्रेस क्लब के महासचिव संजय रे ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक पत्रकार को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए हिरासत में लिया गया। हम अधिकारियों से प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने का आग्रह करते हैं।


ये भी पढ़ें:- Defence: भारतीय सेना को मिलेंगी नई ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 6,900 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

एक नजर पूरे घटना पर
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को मजूमदार बैंक के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे जातीय युवा शक्ति द्वारा किए गए प्रदर्शन को कवर कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जब उन्होंने बैंक के प्रबंध निदेशक डंबरू सैकिया से सवाल किए, तो बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने कहा कि मजूमदार को धारा 351(2) यूएनएस आर/डब्ल्यू धारा 3(1)(आर) के तहत गिरफ्तार किया गया था, और उन पर सुरक्षा गार्ड को गालियां देने, जातीय शब्द का उपयोग करने, और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने की कोशिश करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed