फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prostitution racket run by 17-yr-old girl busted in Navi Mumbai news and update today

Updates: महाराष्ट्र में नाबालिग चला रही थी देह व्यापार; तमिलनाडु में रैगिंग के आरोप में सात छात्र गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 11:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:49 PM IST
सार

पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी लड़की धंधे से होने वाली कमाई में से कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी, शेष अपने पास रख लेती थी। 
 

विज्ञापन
prostitution racket run by 17-yr-old girl busted in Navi Mumbai news and update today
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

नवी मुंबई से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसे एक नाबालिग लड़की द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में 17 वर्षीय एक लड़की द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। यहां से चार महिलाओं को मुक्त कराया। 

विज्ञापन

एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल में मंगलवार को छापा मारा। पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी लड़की धंधे से होने वाली कमाई में से कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी, शेष अपने पास रख लेती थी। 

विज्ञापन

होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने चार महिलाओं को बचाया, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। उन्हें उनके घर वापस भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक घड़ी और 84,030 रुपये की नकदी के अलावा 1.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अभिषेक बनर्जी को फिर ईडी का समन, कल होना होगा पेश

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित स्कूल नौकरियों घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को नौ नवंबर को यहां पेश होने के लिए बुलाया है।  ईडी ने इससे पहले बनर्जी को नौ अक्तूबर को उसके सामने पेश होने के लिए बुलाया था।

पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और टीएमसी प्रवक्ता शशि पांजा ने कहा कि बनर्जी गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगे और उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अगले साल की शुरुआत में महत्वपूर्ण चुनाव से पहले नेताओं को परेशान करने के लिए ऐसी राजनीति करती है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक लाहिड़ी ने कहा कि पार्टी प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा समन कोर्ट की निगरानी में हो रहा है और अगर टीएमसी को कोई दिक्कत है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

ओडिशा: मेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी
झारसुगुड़ा से ओडिशा के संबलपु जा रही एक मेमू पैसेंजर ट्रेन बुधवार शाम संबलपुर जिले में एक भैंस से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना सरला के पास हुई।

तमिलनाडु: रैगिंग और सिर मुंडवाने के आरोप में सात छात्र गिरफ्तार
कोयंबटूर में पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के सात छात्रों को पीलामेडु पुलिस ने प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ रैगिंग करने, उसका सिर मुंडवाने और शराब पीने के लिए छात्र से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कॉलेज प्रबंधन ने सभी सात छात्रों को निलंबित कर दिया है।

मुंबई के मलाड में 5-6 गोदामों में लगी आग
मुंबई के मलाड इलाके में गुरुवार को 5-6 गोदामों में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बीएमसी ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed