फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proposed dam in China to damage Brahmaputra ecosystem in Assam: Himanta Biswa Sarma

Assam: चीन का प्रस्तावित बांध असम में ब्रह्मपुत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को पहुंचाएगा नुकसान, CM हिमंत का दावा

Wed, 01 Jan 2025 07:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 07:26 PM IST
सार

चीन ने भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है। वहीं इसे लेकर असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Proposed dam in China to damage Brahmaputra ecosystem in Assam: Himanta Biswa Sarma
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि, चीन की तरफ से तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के प्रस्तावित निर्माण से असम में नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने इसे लेकर केंद्र सरकार को पहले ही सूचित किया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने खतरों के बारे में चीन को दी जानकारी
गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नदी के निचले इलाकों में बांध से उत्पन्न खतरों के बारे में चीन को बताया है। उन्होंने कहा, 'बांध हमारे लिए बड़ी समस्या पैदा करेगा क्योंकि नदी का तल सूख जाएगा और पूरी नदी प्रणाली कमजोर हो जाएगी। हमने पहले ही केंद्र के समक्ष इस मामले को उठाया है।' मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी इस मामले के बारे में केंद्र को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते चीन ने दी है बांध के निर्माण को मंजूरी
बता दें कि, पिछले हफ्ते चीन ने भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दी थी, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना बताया जा रहा है, जिससे भारत और बांग्लादेश में चिंता बढ़ गई है। यह जलविद्युत परियोजना यारलुंग जांगबो नदी की निचली पहुंच में बनाई जाएगी, जो ब्रह्मपुत्र का तिब्बती नाम है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांध हिमालय की पहुंच में एक विशाल घाटी पर बनाया जाएगा, जहां ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश और फिर बांग्लादेश में बहने के लिए एक बड़ा यू-टर्न लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed