फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   proposal on Mahila Samman Yojana will be passed in special cabinet meeting special preparations for March 8

Mahila Samman Yojana: विशेष कैबिनेट बैठक में पास होगा महिला सम्मान योजना पर प्रस्ताव, सरकार ने की विशेष तैयारी

Sun, 02 Mar 2025 06:07 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

Mahila Samman Yojana: सरकार ने अभी इस योजना के लिए महिलाओं से कोई आंकड़ा एकत्र नहीं किया है। अभी इसकी पात्रता के बारे में भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में महिलाओं के बीच इस बात को लेकर बेचैनी बढ़ रही है कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और क्या वे इस दायरे में आएंगी?

विज्ञापन
proposal on Mahila Samman Yojana will be passed in special cabinet meeting special preparations for March 8
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की भाजपा सरकार आठ मार्च को महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए योजना शुरू करने से पहले विशेष कैबिनेट बैठक कर इसका प्रस्ताव पास किया जाएगा और इस पर उपराज्यपाल की औपचारिक सहमति ली जाएगी।  इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में महिला सम्मान योजना को लागू किया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की पात्रता जैसी चीजों को लेकर प्रस्ताव की बारीकियों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने अभी इस योजना के लिए महिलाओं से कोई आंकड़ा एकत्र नहीं किया है। अभी इसकी पात्रता के बारे में भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में महिलाओं के बीच इस बात को लेकर बेचैनी बढ़ रही है कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और क्या वे इस दायरे में आएंगी? लेकिन माना जा रहा है कि सरकार आर्थिक तौर पर गरीब वर्ग की परिवार की प्रमुख महिला को यह सम्मान राशि देने की योजना बना सकती है। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को वृद्धा पेंशन की कैटेगरी में आर्थिक सहायता दी जाती है, ऐसे में महिला सम्मान योजना के लिए महिलाओं को 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र सीमा का विशेष वर्ग बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में भारी जनसमर्थन हासिल किया था। यह वोट बैंक पहले केजरीवाल के साथ माना जाता था, लेकिन जिस तरह से इस बार इस वोटर वर्ग ने भाजपा का साथ दिया है, माना जा रहा है कि इसके पीछे भाजपा की महिला सम्मान योजना ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं को विशेष लाभ देने की योजना बनाई है। ऐसे में महिला सम्मान योजना का सबसे बड़ा हिस्सा इन झुग्गी-झोपड़ियों के हिस्से में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ताकत बनी थी महिलाएं
देश के लगभग हर चुनाव में यह बात देखी जा रही है कि जो भी राजनीतिक दल महिलाओं को अपने पाले में करने में कामयाब रहता है, और जिसे महिलाओं के बड़े वर्ग का वोट मिल जाता है, वही राजनीतिक दल चुनाव में जीत हासिल कर जाता है। हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित यह फॉर्मूला दिल्ली में भी सुपरहिट साबित हुआ। महिलाओं ने भाजपा के लिए जमकर वोट किया और पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक सफलता हासिल की। चूंकि इसी साल के अंत में भाजपा को जदयू के साथ बिहार में चुनाव में जाना है, माना जा रहा है कि इसके पहले वह महिलाओं के लिए विशेष काम करने का संदेश देकर उसका राजनीतिक लाभ बिहार में भी उठाने की कोशिश कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed