फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proper channels in place to air grievances, says General Bipin Rawat on the occasion of Army Day

आर्मी चीफ बोले, जवानों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की तो होगी सजा

Sun, 15 Jan 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
Proper channels in place to air grievances, says General Bipin Rawat on the occasion of Army Day
बिपिन रावत

69वें सेना दिवस के मौके पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सेना के जवानों को सख्त लहजे में कड़ी हिदायत दी। जवानों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शिकायती वीडियो के मसले पर रावत ने कहा कि सेना के कुछ साथी अपनी समस्या को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं जिसका असर सीमा पर तैनात बहादुर जवानों पर पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने कड़ी हिदायत दी कि जवान इसके लिए आपराधिक भी पाए जा सकते हैं और इसके लिए सजा के भी हकदार हो सकते हैं।

रावत ने कहा कि जवान अपनी शिकायत को सोशल मीडिया के बजाय उचित प्लेटफार्म पर अपनी समस्या को बताएं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सेना के जवान सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 69वें सेना दिवस पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने शहीदों को सलाम करते हुए पाक को चेताया है। उन्होंने कहा कि LOC पर शांति रखना हमारी प्राथमिकता है लेकिन अगर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो उन्हें करारा जबाव देने में हिचकिचाएंगे नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने बीएसएफ जवान द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए सेना में भ्रष्टाचार के मामले पर बोलते हुए कहा कि, 'यदि किसी जवान को कोई शिकायत है, तो वह सीधे मुझे बताएं। सेना में शिकायत करने के लिए प्रॉपर चैनल है, अगर जवान लिए गए एक्शन से सहमत नहीं हैं, तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।'

पाकिस्तान को चेताते हुए उन्होंने कहा, 'सीमा पर शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन सीजफायर का उल्लंघन होता है तो भारतीय सेना चुप नहीं बैठेगी।' रावत ने कहा कि उत्तरी सीमाओं पर तनाव दूर करने के लिए चीन के साथ विश्वास बहाली के कदम उठाए गए हैं।

पीएम मोदी ने किया सैनिकों के पराक्रम को सलाम

Proper channels in place to air grievances, says General Bipin Rawat on the occasion of Army Day
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सेना के सैनिकों, अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के साहस और अमूल्य सेवा के लिए उन्हें सलाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'सेना दिवस के अवसर पर सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का अभिनंदन । हम भारतीय सेना के साहस और अमूल्य सेवा को सलाम करते हैं।'

आपको बता दें कि सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख ने 15 सैन्यकर्मियों को वीरता पुरस्कार दिए। इनमें से 5 शहीद जवानों के परिवार वालों को वीरता मेडल सौंपे गए। 

आपको बता दें कि भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाती है। आज ही के दिन 1949 में भारतीय सेना ब्रिटिश सेना से पूरी तरह आजाद हुई थी। और लेफ्टिनेंट जनरल के .एम. करियप्पा ने पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था। उनसे पहले इस पद पर जनरल फ्रांसिस बचर थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed