{"_id":"62bc6f6c4428ed683b2fa728","slug":"prohibitory-orders-in-mumbai-ahead-of-floor-test-and-arrival-of-rebel-shiv-sena-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra : मुंबई पहुंचने वाले शिवसेना के बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra : मुंबई पहुंचने वाले शिवसेना के बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
Wed, 29 Jun 2022 08:57 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:57 PM IST
सार
पुलिस और यातायात पुलिस हाई अलर्ट पर है क्योंकि शिवसेना समर्थकों द्वारा बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को होने वाले बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही उस मार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है जहां शिवसेना के बागी विधायक हवाई अड्डे से ले जा सकते हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र न होने को लेकर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है और दक्षिण मुंबई में विधान भवन और आसपास के क्षेत्रों में किसी को भी इकट्ठा नहीं होने देगी। अधिकारी ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के असंतुष्टों के मुंबई हवाईअड्डे से विधानसभा परिसर पहुंचने के रास्ते में पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस और यातायात पुलिस हाई अलर्ट पर
उन्होंने कहा, पुलिस और यातायात पुलिस हाई अलर्ट पर है क्योंकि शिवसेना समर्थकों द्वारा बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि असंतुष्ट विधायकों को लेकर बसें बिना किसी बाधा के सुरक्षित विधानसभा पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि हालांकि अभी तक बागी विधायकों के सड़क रूट योजना के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन असंतुष्टों की बसों की आवाजाही के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा सकता है। शहर के अहम इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के 300 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 के तहत पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पहले से ही लागू हैं। अधिकारी ने कहा कि मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में सभी बागी विधायकों के आवासों और कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन