फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prof arrested for making commentxs on God Ram

भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर जेल पहुंचे प्रोफेसर गुरू

Wed, 22 Jun 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
Prof arrested for making commentxs on God Ram
प्रोफेसर बीपी महेश गुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मैसूर विवि में पत्रकारिता के प्रोफेसर बीपी महेश गुरू मुश्किल में फंस गए हैं। प्रोफेसर गुरू को भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल कोर्ट द्वारा उनकी बेल की अपील नामंजूर ‌किए जाने के बाद 17 जून को मैसूर कोर्ट से एक कांफ्रेंस के दौरान भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरू ने रोहित वेमुला की शांति सभा के दौरान जनवरी में अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सालों से पत्रकारिता का पाठ  मैसूर यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे प्रोफेसर गुरू इसके अलावा यूपीएससी कमेटी में भी योगदान देने के साथ कर्नाटक सर्विस कमिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रोफेसर गुरू के साथ कार्यक्रम के दौरान रहे छात्र दिलीप कुमार बताते है कि भगवान राम पर सीता की उपेक्षा को  लेकर की गई टिप्पणी से वहां मौजूद लोग नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करनाडु सर्वोदय सेना ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके अलावा इसी वर्ष प्रोफेसर गुरू के खिलाफ मोदी और इरानी को लेकर की गई टिप्पणी पर केस दर्ज करवाया गया था। उन्होंने इरानी को थर्ड ग्रेड की अदाकारा करार देते हुए एचआरडी मिनिस्टर बनाए जाने के नाकाबिल बताया था। 


इसके बाद गुरू ने महिषासुर को श्रृदांजलि देने का कार्यक्रम किया। उनके इन्हीं कृत्यों से नाराज मैसूर यूनिवर्सिटी ने सस्पेंड करने का विचार बना रही है। वहीं गुरू की गिरफ्तारी को मानवाधिकार कार्यकताओं ने गलत ठहराया है। इनमें प्रोफेसर कंचा इलाइया, तीस्ता सीतलवाड़, जयती घोष और शमशुल इस्लाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed