फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Problem of computer age is cut and paste, says justice DY Chandrachud

जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: हाईकोर्ट के कंप्यूटर युग में कट, कॉपी और पेस्ट की प्रक्रिया से तंग आ गया हूं

Sat, 06 Mar 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 04:03 AM IST
विज्ञापन
Problem of computer age is cut and paste, says justice DY Chandrachud
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा, हाईकोर्टों द्वारा कंप्यूटर युग में कट, कॉपी और पेस्ट (आदेशों की नकल और उसे ज्यों का त्यों चिपका देना) की प्रक्रिया अपनाए जाने से हम तंग आ गए हैं। हाईकोर्टों को अपने आदेशों में अपने विवेक का स्वतंत्रता से इस्तेमाल करना चाहिए। आदेश की नकल करना और उसे वैसे ही चिपका देना, कंप्यूटर युग की समस्याओं में से एक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसी आदेश की पुष्टि के लिए स्वतंत्र वजहों का हवाला दिया जाना चाहिए। विवेक का स्वतंत्र प्रयोग होना चाहिए। न्यायाधिकरण के फैसले के कट, कॉपी, पेस्ट केवल पृष्ठों की संख्या बढ़ाता है, लेकिन अपील के मुख्य मुद्दे का जवाब नहीं देता है।
विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने यह अहम टिप्पणी उड़ीसा हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की याचिका पर दी। उड़ीसा हाईकोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक  न्यायाधिकरण (कैट) के उस फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति को 2011 में अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते आईएएस कैडर देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा, यह अनुच्छेद 320 के तहत यूपीएससी के नियम हैं न कि कार्मिक विभाग के दिशा-निर्देश। पीठ ने बिभु प्रसाद सारंगी और अन्य के मामले में उड़ीसा हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए यूपीएससी की याचिका स्वीकार कर ली। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, हाईकोर्ट ने इस मामले में अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया, केवल न्यायाधिकरण के आदेश की नकल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed